बिहार बाढ़: दरभंगा जिले में बाढ़ के कारण सड़क किनारे रहने को मजबूर लोग, कई गांव डूबे
बिहार में बाढ़. कई दिनों से लोग बाढ़ के कहर से परेशान हैं. बाढ़ ने घर और खेत के अंतर को मिटा दिया है. हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी है. बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क किनारे आशियाना बनाया है. ये हकीकत है दरभंगा जिले की. जहां बाढ़ की विनाशलीला जारी है. दरअसल, दरभंगा जिले के मब्बी ओवर ब्रिज के समीप नयाटोला बाढ़ की चपेट में है. सात दिनों से कई घरों में बाढ़ का पानी घुसा है. लोग ऊंची जगहों पर शरण लेने को मजबूर हैं. बाढ़ पीड़ित कुछ सामानों और मवेशियों के साथ फोरलेन के किनारे रह रहे हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए