निर्माण कार्य के दौरान शिफ्ट होगा बिजली टावर

Updated:
विज्ञापन

आज मानगो सहित कई पावर स्टेशन में रहेगा शट डाउन, होंगे अौर भी कई निर्माण कार्य जमशेदपुर : एनएच-33 स्थित लगे एक 132 केवी टावर को बदलने का काम शुक्रवार से शुरू किया जायेगा. एपएच-33 निर्माण कार्य के दौरान टावर को बदलने को लेकर पूर्व से सूचना दी गयी थी. इस कारण से काली मंदिर, […]

विज्ञापन

आज मानगो सहित कई पावर स्टेशन में रहेगा शट डाउन, होंगे अौर भी कई निर्माण कार्य

विज्ञापन

जमशेदपुर : एनएच-33 स्थित लगे एक 132 केवी टावर को बदलने का काम शुक्रवार से शुरू किया जायेगा. एपएच-33 निर्माण कार्य के दौरान टावर को बदलने को लेकर पूर्व से सूचना दी गयी थी. इस कारण से काली मंदिर, जवाहरनगर पावर सब स्टेशन में सुबह नौ बजे से पांच बजे तक शट डाउन लिया जायेगा, ताकि टावर शिफ्टिंग का काम किया जा सके. इसके अलावा काली मंदिर के पारडीह फीडर के वारिस कॉलोनी में एलटी केबलिंग का काम होगा.

कई जगहों पर वीसीबी और वासर को भी बदलने का काम किया जायेगा. इस कारण कुमरूम बस्ती, चेपापुल, सिटी इन होटल एरिया, डिमना लेक सहित कई क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी. जवाहरनगर पावर सब स्टेशन के माधवबाग फीडर को बंद कर कई मरम्मत कार्य को किया जाना है. इस दौरान प्रोफेसर कॉलोनी में बिजली गुल रहेगी. इसके अलावा सोनारी फीडर के एलटी केबलिंग समेत कई कार्यों को करना है. इस दौरान बिजया हेरिटेज, मोहन पथ, आस्था व मोहनी कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में पूरे दिन बिजली गुल रहेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola