एथेलबाड़ी में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित

बिन्नागुड़ी : एथेलबाड़ी हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित किए जाने को लेकर तीन दिनों तक चला धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ. इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ कलश यात्रा द्वारा किया गया. इस कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. प्रतिदिन भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भजन-कीर्तन सहित विभिन्न […]
बिन्नागुड़ी : एथेलबाड़ी हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित किए जाने को लेकर तीन दिनों तक चला धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ. इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ कलश यात्रा द्वारा किया गया. इस कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. प्रतिदिन भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
जिसमें काफी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे. हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह एवं उमंग दिखाई दिया. आयोजक कमेटी की ओर से बताया गया मूर्ति स्थापना में कार्यक्रम पंडित अखिलेश, मुकंदर गुरुजी भी उपस्थित रहे. इस अनुष्ठान में अनिल अग्रवाल, कृते अग्रवाल सहित जितेन्द्र, सुरेश समेत श्रद्धालुओं का भी काफी सहयोग रहा. आयोजकों ने बताया कि यहां पहले से ही हनुमान मंदिर था, लेकिन इस बार मंदिर में भव्य हनुमान जी की प्रतिमा को स्थापित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




