बच्ची का यौन उत्पीड़न के आरोप में एक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

घटना फोर्ट विलियम के एक क्वार्टर की 16 जून को पीड़िता की मां ने दर्ज करायी थी शिकायत कोलकाता : मैदान थाना अंतर्गत फोर्ट विलियम के ओल्ड बापू लेन के एक क्वार्टर में रहने वाली 11 वर्षीया बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया. घटना 15 जून की शाम करीब 6 बजे की है. मामले की […]
विज्ञापन
घटना फोर्ट विलियम के एक क्वार्टर की
16 जून को पीड़िता की मां ने दर्ज करायी थी शिकायत
कोलकाता : मैदान थाना अंतर्गत फोर्ट विलियम के ओल्ड बापू लेन के एक क्वार्टर में रहने वाली 11 वर्षीया बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया. घटना 15 जून की शाम करीब 6 बजे की है. मामले की शिकायत 16 जून को पीड़िता की मां ने दर्ज करायी. जांच के बाद पुलिस ने सागर मल्लिक नामक युवक को गिरफ्तार किया है.
पुलिस की ओर से बताया गया कि सागर ओल्ड बापू लेन स्थित क्वार्टर में रहने वाल राजा मल्लिक का रिश्तेदार है. आरोपी कुछ दिनों से राजा के क्वार्टर में रह रहा था. आरोपी को अदालत में पेश करने पर उसे 24 जून तक पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










