ePaper

दूसरे दिन ही टूट गये जेब्रा क्रॉसिंग के नियम, सड़क पर बने निशान भी मिटे

Updated at : 30 Nov 2018 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन ही टूट गये जेब्रा क्रॉसिंग के नियम, सड़क पर बने निशान भी मिटे

मुजफ्फरपुर : सरैयागंज टावर पर ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए मंगलवार की रात जेब्रा क्रॉसिंग बनाया गया. लेकिन, क्रॉसिंग बनने के दूसरे दिन ही नियम टूट गये. यहीं नहीं, सड़क पर बने जेब्रा के निशान भी मिट गये हैं. गुरुवार की सुबह करीब 11.30 टावर पर लाेग जेब्रा नियम का पालन किये बिना ही […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सरैयागंज टावर पर ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए मंगलवार की रात जेब्रा क्रॉसिंग बनाया गया. लेकिन, क्रॉसिंग बनने के दूसरे दिन ही नियम टूट गये. यहीं नहीं, सड़क पर बने जेब्रा के निशान भी मिट गये हैं. गुरुवार की सुबह करीब 11.30 टावर पर लाेग जेब्रा नियम का पालन किये बिना ही आ जा रहे थे.
पुलिस जवानों के रोकने के बाद भी लोग क्रॉसिंग को बेधड़क पार कर रहे थे. पुलिस के पहुंचते ही राहगीर अपनी गाड़ी को पीछे कर ले रहे थे. ऑटो चालक बीच सड़क पर गाड़ी रोककर मनमानी ढंग से सवारी को बैठाते नजर आये. ऑटो चालकों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी द्वारा चालान काट देने की धमकी भी बेअसर नजर आ रही थी.
मीनापुर से शहर आये राजीव को जेब्रा नियम के बारे में नहीं पता है. पूछने पर कहा कि सड़क पर तो निशान दिख भी नहीं रहे हैं. प्रशासन को जेब्रा क्रॉसिंग के साथ सिग्नल पोल भी लगाना चाहिए. जिससे सभी को गाड़ी रोकने व बढ़ाने के बारे में पता चल पाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola