सिक्किम में भयावह सड़क दुर्घटना, 5 मरे, पर्यटकों से भरी जाइलो गाड़ी खाई में गिरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गंगटोक : सिक्किम में एक भयावह सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं. मारे गये पांच लोगों में से 4 पर्यटक हैं. यह दुर्घटना सोमवार देर रात वेस्ट सिक्किम के ऋषि बाजार में घटी है. मिली जानकारी के अनुसार पर्यटकों से […]
विज्ञापन
गंगटोक : सिक्किम में एक भयावह सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं. मारे गये पांच लोगों में से 4 पर्यटक हैं. यह दुर्घटना सोमवार देर रात वेस्ट सिक्किम के ऋषि बाजार में घटी है. मिली जानकारी के अनुसार पर्यटकों से भरी एक जाइलो गाड़ी खाई में गिर गयी.
जिसमें ड्राइवर सहित 8 लोग सवार थे. जिनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है.तीन अन्य घायलों को बरामद कर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि मौत के इस आंकड़ों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दे दी गयी. उसके बाद पुलिस के लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गये हैं. सफेद रंग की जाइलो गाड़ी भी इस दुर्घटना में पूरी तरह से चकनाचूर हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन