रांची : बूथ स्तरीय सम्मेलन आयोजित करेगी कांग्रेस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2018 1:58 AM
रांची : रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्षों व विधानसभा प्रभारियों की बैठक सोमवार को महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही एक माह के अंदर प्रखंड, वार्ड एवं बूथ कमेटी का गठन […]
रांची : रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्षों व विधानसभा प्रभारियों की बैठक सोमवार को महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गयी.
साथ ही एक माह के अंदर प्रखंड, वार्ड एवं बूथ कमेटी का गठन कर बूथ स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. संजय पांडेय ने कहा आगामी चुनाव मेें सफलता के लिए बूथ स्तर तक एक मजबूत कमेटी का होना जरूरी है. कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो आम जनता के हितों के अनुसार एक स्थायी, मजबूत एवं स्वच्छ सरकार दे सकती है. आज देश की आम जनता भाजपा के कुचक्र से परेशान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










