Prayagraj News: बाहुबली अतीक अहमद के घर पर फिर चला योगी का बुलडोजर, अब करीबियों पर होगी कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Mar 2022 6:22 PM
Prayagraj News: पीडीए द्वारा अतीक अहमद के साथ ही उसके सहयोगी और रिश्तेदार खालिद जफर द्वारा भीटी में की गई करीब 45 बीघा अवैध प्लाटिंग पर भी कार्रवाई की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 100 करोड़ है.
Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का दूसरी बार गठन होने के बाद एक बार फिर माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है. सोमवार दोपहर बाद पीडीए (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) ने बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के चकिया स्थित पुश्तैनी मकान की जमीन पर बनाए गए अस्थाई निर्माण को ध्वस्त कर दिया. इससे पहले पीडीए ने 22 सितंबर 2020 को अतीक के घर पर बुलडोजर चला कर जमींदोज कर दिया था.
जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद व बाहुबली अतीक अहमद ने प्रयागराज के केसरिया मार्ग पर स्थित करीब 5 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल की जमीन पर करीब छह सौ वर्ग मीटर जमीन पर बगैर नक्शा पास कराए निर्माण कराया था. प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने 22 अगस्त 2020 को बगैर नक्शा पास कराए निर्माण कराने के कारण इसे धवस्त कर दिया था. इसके बाद इस जमीन पर बिना नक्शा पास कराए फिर बाउंड्री बना ली गई थी, जिस पर पीडीए द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण के साथ ही बाउंड्री वॉल गिरा दी गई.
Also Read: Prayagraj News: बाहुबली अतीक अहमद के निर्माण समेत 45 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चलेगा आज बुलडोजर
पीडीए द्वारा अतीक अहमद के साथ ही उसके सहयोगी और रिश्तेदार खालिद जफर द्वारा भीटी में की गई करीब 45 बीघा अवैध प्लाटिंग पर भी कार्रवाई की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 100 करोड़ है. इस संबंध में पीडीए का कहना है कि जिन्होंने अवैध रूप से प्लाट खरीदा है, वह गलत है. हालांकि, अब जिन्होंने खरीद लिया है, वह पीडीए से नक्शा पास कराकर निर्माण करा सकते हैं. गौरतलब है कि पीडीए द्वारा अवैध निर्माणों पर कार्रवाई को लेकर पूर्व में 1973 की धारा 27 (1) के तहत नोटिस तथा धारा 88 में कार्य रोकने को जुलाई 2021 में नोटिस दिया गया था.
Also Read: खुद को PM और CM का एक्सपेरिमेंटल बॉय बताने वाले सिद्धार्थनाथ सिंह नहीं बने मंत्री, अतीक को देते थे चुनौती
पीडीए सचिव अजीत कुमार सिंह ने इस संबध में मीडिया को बताया कि अतीक के साथ ही उससे जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जायेगी. कार्रवाई को लेकर अतीक से जुड़े तमाम लोगों की अवैध संपत्तियों को चिन्हित किया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तक अतीक अहमद की करीब 250 करोड़ से अधिक की संपत्ति पर कार्रवाई की गई है.
रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी, प्रयागराज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










