Prayagraj News: प्रयागराज में पति-पत्नी और दो बच्चों की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की दिल दहला देने वाली हत्या की खबर सामने आई है. मारे गए लोगों में पति-पत्नी, उनकी पुत्री और एक पुत्र है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Prayagraj News: प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या की खबर सामने आई है. धारदार हथियार से पूरी घटना को अंजाम दिया गया. मारे गए लोगों में पति-पत्नी, उनकी पुत्री और एक पुत्र शामिल हैं. घटना मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव की है.
मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही कुछ लोगों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है. चार लोगों के कत्ल की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. फिलहाल, मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर छानबीन शुरू कर दी गई है.
दरअसल, मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव निवासी फूलचंद (50) मजदूरी करता था. बुधवार रात वह घर में पत्नी मीनू देवी (45), बेटी सपना (17) और बेटे शिव (10) के साथ सो रहा था. देर रात घर में घुसे हमलावरों ने चारों पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया, जिसके चलते चारों की मौके पर ही मौत हो गई. सुबह कत्ल की जानकारी पड़ोसियों को मिली तो भीड़ लगी और फिर पुलिस को घटनाा की जानकारी दी गई.
Also Read: Prayagraj News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन लोग घायल
फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.
रिपोर्ट- विपिन सिंह
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




