बाहुबली माफिया अतीक अहमद की साबरमती गुजरात जेल में होली खेलने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

होली के मौके पर अतीक अहमद की दो फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें अतीक अहमद कुछ लोगों के साथ कुर्सी पर बैठकर रंगों का त्योहार होली मनाते नजर आ रहे है. अब इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अब बहस छिड़ गई है.
Prayagraj News: बाहुबली माफिया वह पूर्व सांसद अतीक अहमद इन दिनों गुजरात कि साबरमती जेल में निरूद्ध है. वहीं होली के मौके पर अतीक अहमद की दो फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें अतीक अहमद कुछ लोगों के साथ कुर्सी पर बैठकर रंगों का त्योहार होली मनाते नजर आ रहे है. अब इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अब बहस छिड़ गई है.
सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद अतीक अहमद की तस्वीर शेयर कर यूजर लिख रहे हैं कि साबरमती जेल में होली के मौके पर गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिल रही है. वहीं एक यूजर ने लिखा की सभी को होली मानने का अधिकार है. हालांकि, यह तस्वीर साबरमती गुजरात जेल की ही है, यह अभी साफ नहीं हो सका हैं.
बता दें कि बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनका भाई पूर्व विधायक अशरफ इस वक्त जहां में जेल निरुद्ध है, वहीं उनके दो बेटे उमर अतीक और अली अतीक फरार है. उमर पर एसटीएफ ने दो लाख का इनाम घोषित किया है. तो वहीं अली अतीक अहमद पर पांच करोड़ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मामले में 25 हजार की इनाम घोषित है. वहीं, हाल ही में प्रदेश में हुए विधानसभा की बात करें तो चार दशक में यह पहला मौका था जब अतीक के कुनबे से कोई चुनावी मैदान में नहींउतरा.
रिपोर्ट : एसके इलाहाबादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










