ePaper

अलीगढ़ में चुनावी खर्च की तीसरी जांच रिपोर्ट आई सामने, सबसे कम 5333, सबसे अधिक 2121842 रुपये

Updated at : 11 Feb 2022 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
अलीगढ़ में चुनावी खर्च की तीसरी जांच रिपोर्ट आई सामने, सबसे कम 5333, सबसे अधिक 2121842 रुपये

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है. अलीगढ़ की 7 विधानसभा में मतदान के बाद प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की तीसरी जांच रिपोर्ट सामने आई है. जिसमें एक प्रत्याशी ने सबसे कम 5333 रुपए खर्च किए हैं, तो एक प्रत्याशी ने सबसे ज्यादा 2121842 रूपए खर्च किए हैं.

विज्ञापन

Aligarh News: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण में अलीगढ़ की 7 विधानसभा में मतदान के बाद प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की तीसरी जांच रिपोर्ट सामने आई. जिसमें एक प्रत्याशी ने सबसे कम 5333 रुपए खर्च किए हैं, तो एक प्रत्याशी ने सबसे ज्यादा 2121842 रूपए खर्च किए हैं.

सबसे कम 5333 रूपए खर्च किए चुनाव में

8 फरवरी को हुई प्रत्याशियों के चुनाव खर्चे की तीसरी जांच में इगलास विधानसभा के लोकदल प्रत्याशी कुंवर पाल ने सबसे कम 5333 चुनावी खर्च दिखाया है. इनके बाद अलीगढ़ शहर से निर्दलीय प्रत्याशी केशव देव ने 10000 रुपए चुनावी खर्च दिखाया है.

सबसे ज्यादा 2121842 रुपए खर्च किए चुनाव में

प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की तीसरी जांच के बाद निकल कर आया कि बरौली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह ने सबसे ज्यादा 2121842 रुपए चुनाव में खर्च किए. इनके बाद छपरा से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र पाल सिंह ने 1934280 रुपए चुनाव में खर्च किए.

7 विधानसभाओं में प्रमुख पार्टी प्रत्याशी खर्चे

प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की तीसरी जांच में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, आप के प्रत्याशियों के चुनाव खर्चे पर नजर डालें, तो सभी ने जमकर खर्च किया है.

अतरौली

  • भाजपा संदीप कुमार सिंह 536969

  • बसपा डॉ ओमवीर सिंह 723480

  • सपा वीरेश यादव अनुपस्थित

  • कांग्रेस धर्मेंद्र कुमार 577206

  • आप हेम सिंह 135360

  • निर्दलीय मंजू देवी 10150

इगलास

  • भाजपा राजकुमार सहयोगी 1359736

  • सपा रालोद वीरपाल सिंह 641108

  • बसपा सुशील कुमार 466808

  • कांग्रेस प्रीति धनगर 403126

  • लोकदल कुवंरपाल 5333

खैर

  • भाजपा अनूप प्रधान 1184505

  • सपा रालोद भगवती प्रसाद 860021

  • बसपा चारु केन 729081

  • आप मोहनीश प्रताप सिंह 120319

शहर

  • भाजपा मुक्ता राजा 1010905

  • सपा जफर आलम 412868

  • बसपा रजिया खान अनुपस्थित

  • आप मोनिका थापर अनुपस्थित

  • निर्दलीय विनोद कुमार 5530

छर्रा

  • भाजपा रविंद्र पाल सिंह 1934280

  • सपा लक्ष्मी धनगर 988512

  • बसपा तिलक राज यादव 1448542

  • कांग्रेस अखिलेश शर्मा 948908

  • आप सुशील कुमार 199897

  • निर्दलीय जसवीर 25710

कोल

  • भाजपा अनिल पाराशर 147896

  • सपा साज इश्हाक 1143222

  • बसपा मोहम्मद बिलाल 715660

  • आप मनोज शर्मा 69343

  • भारतीय सुभाष सेना साहब सिंह 11639

बरौली

  • भाजपा ठाकुर जयवीर सिंह 2121842

  • सपा रालोद प्रमोद गोड 974721

  • बसपा नरेंद्र शर्मा 1434091

  • कांग्रेस गौरांग देव 813450

  • आप सुनीता देवी अनुपस्थित

यह रहे अनुपस्थित

  • कुछ प्रत्याशी ऐसे भी रहे जिन्होंने तीसरी जांच में अनुपस्थिति दर्ज की.

  • अतरौली से सपा प्रत्याशी वीरेश यादव

  • अलीगढ़ शहर से बसपा प्रत्याशी रजिया खान

  • आप प्रत्याशी मोनिका थापर

  • कोल से निर्दलीय नईम खान

  • बरौली से आप प्रत्याशी सुनीता देवी

Also Read: अखिलेश यादव सपाइयों का हर घिनौना अपराध माफ करोगे, पीड़ित को न्याय दिलाने कसर नहीं छोड़ेंगे- केशव मौर्य

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola