UP News: शिवपाल सिंह यादव की पार्टी का नेता राजनीति की आड़ में करता था सट्टेबाजी, रंगेहाथ धरा गया

Updated:
विज्ञापन

UP News: शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रसपा (लोहिया) के नेता को आगरा पुलिस ने सट्टेबाजी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस पिछले कई महीनों से इसकी तलाश में जुटी हुई थी.

विज्ञापन

UP News: पुलिस गिरफ्त में दिखाई पड़ रहा ये शातिर कोई आम अपराधी नहीं है, बल्कि पुलिस की फाइल में इसका नाम बतौर कुख्यात सटोरिया के तौर पर दर्ज है. वहीं इसका एक दूसरा भी परिचय है. यह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) यानी प्रसपा का पूर्व महानगर अध्यक्ष रह चुका है. इतना ही नहीं, वर्तमान में भी ये प्रसपा का सक्रिय सदस्य है. इसका नाम मोहम्मद यूनिस खान है.

विज्ञापन
undefined

मोहम्मद यूनिस अपने गोरखधंधे को अंजाम देने के लिए राजनीति का चोला ओढे बैठा था. आगरा पुलिस कई महीनों से इसे गिरफ्तार करने में जुटी हुई थी. पुलिस की घेराबंदी के चलते ही थाना कमलानगर पुलिस को इस शातिर सटोरिया को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली.प

Also Read: बायो माइनिंग तकनीक क्या है, जिसे लेकर पीएम मोदी और सीएम योगी ने की आगरा की तारीफ
undefined

एसपी सिटी विकास कुमार के मुताबिक, सट्टा लगाने वाले शातिरों का खाका तैयार किया जा रहा है. उसी कड़ी में मोहम्मद यूनिस को गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ में बड़ा खुलासा हो सकता है. पुलिस ने आरोपित के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बरामद किये हैं.

(रिपोर्ट- मनीष गुप्ता, आगरा)

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola