Agra News: सिपाही को मुफ्त में घेवर खाने की चाह पड़ी भारी, SSP ने किया लाइन हाजिर, जानिए पूरा मामला

Updated at : 13 Jul 2022 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
Agra News: सिपाही को मुफ्त में घेवर खाने की चाह पड़ी भारी, SSP ने किया लाइन हाजिर, जानिए पूरा मामला

Agra News: सावन का महीना और आने वाले पर्व को लेकर इन दिनों मिठाई की दुकाने घेवर समेत अलग-अलग मिष्ठानों से सज चुकी हैं. लेकिन आगरा में एक सिपाही को घेवर खाना महंगा पड़ गया. आइए जानतें हैं क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

Agra News: आगरा में एक सिपाही एक सिपाही को घेवर (Sweet) के बदले पैसे न देने और उसके साथ मारपीट करने पर बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा. पहले तो थाना प्रभारी ने उसे थाने से अटैच कर दिया. इसके बाद जब एसएसपी के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है. आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या था.

दरअसल, शनिवार रात करीब 10:30 बजे रामबाग डिवीजन चौकी पर तैनात सिपाही सत्येंद्र चौधरी पास की एक दुकान पर घेवर लेने पहुंचा था. सिपाही ने दुकान के कर्मचारियों से घेवर देने की कहा तो कर्मचारियों ने कहा कि घेवर खत्म हो गया है. सुबह आपको मिल जाएगा. इसके बाद सिपाही को गुस्सा आ गया और वह कर्मचारियों को गाली देने लगा. इस बात की शिकायत कर्मचारी ने दुकान मालिक से फोन पर की.

दुकान मालिक के कहने पर कर्मचारी वीडियो बनाने लगा तो सिपाही ने कर्मचारी को पकड़ लिया. उसका मोबाइल छीन लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद भी सिपाही का मन नहीं भरा तो वह कर्मचारी को अपने साथ रामबाग चौकी पर ले गया और वहां भी उसके साथ अभद्रता और जमकर मारपीट की.

कर्मचारी को पीटने और चौकी में बंद करने की जानकारी जब दुकान के मालिक को मिली तो उसने उच्च अधिकारी से पूरे मामले की शिकायत की. इसके बाद थाना प्रभारी के कहने पर सिपाही ने दुकान के कर्मचारी को छोड़ दिया. वहीं कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रभु दयाल ने सिपाही को थाने से अटैच कर दिया. एसएसपी प्रभाकर चौधरी के संज्ञान में जब यह मामला पहुंचा तो उन्होंने संबंधित सिपाही सतेंद्र चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया. क्षेत्राधिकारी छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि एसएसपी आगरा के निर्देश पर सिपाही सतेंद्र चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है.

रिपोर्ट- राघवेंद्र गहलोत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola