Agra News: आगरा से मुंबई का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, फिर से शुरू हो रही है उड़ान, जानें शेड्यूल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 May 2022 9:23 AM

विज्ञापन

Agra News: इंडिगो एयरलाइंस ने आगरा से मुंबई की उड़ान को 25 मार्च को बंद कर दिया था. अब फिर से करीब 40 दिन बाद आगरा से मुंबई के बीच उड़ान के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने तैयारी कर दी है और गुरुवार को उड़ान शुरू हो सकती है.

विज्ञापन

Agra News: ताजनगरी के लोगों को एक बार फिर से मुंबई जाने के लिए आगरा से सीधी उड़ान मिल सकती है. दरअसल इंडिगो एयरलाइंस गुरुवार से मुंबई आगरा के बीच फिर से उड़ान की शुरुआत कर रही है. विगत 25 मार्च को इस रूट पर उड़ान सेवा बंद कर दी गई थी, लेकिन अब इंडिगो हफ्ते में मंगलवार, गुरुवार और रविवार को मुंबई से आगरा के बीच फ्लाइट उपलब्ध कराएगी. जिसके लिए इंडिगो एयरलाइंस ने बुकिंग भी शुरू कर दी है. इससे आगरा से मुंबई जाने वाले तमाम पर्यटकों और लोगों को राहत मिलेगी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस ने आगरा से मुंबई की उड़ान को 25 मार्च को बंद कर दिया था. जिसके बाद से आगरा से मुंबई जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. उन्हें दिल्ली जाकर मुंबई के लिए उड़ान मिल रही थी. ऐसे में अब फिर से करीब 40 दिन बाद आगरा से मुंबई के बीच उड़ान के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने तैयारी कर दी है और गुरुवार को उड़ान शुरू हो सकती है.

Also Read: ललितपुर कांड: थाने में हैवानियत के बाद इंस्‍पेक्‍टर ने गढ़ी फर्जी कहानी, नाबालिग को नहीं जाने दिया था घर

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक एए अंसारी ने बताया कि गुरुवार से मुंबई आगरा फ्लाइट फिर से शुरू हो रही है. इस उड़ान के जरिए आगरा के पर्यटन के साथ कारोबार को भी गति मिलेगी. इंडिगो एयरलाइंस मुंबई आगरा फ्लाइट को करीब 3 बार बंद कर चुकी है. हालांकि कई बार बंद होने के बावजूद आगरा मुंबई उड़ान को भरपूर यात्री मिल रहे हैं. 25 मार्च को जो उड़ान बंद की गई उसमें एक ओर से 150 और दूसरी ओर से 180 यात्री हर दिन आ जा रहे थे.

वहीं आपको बता दें गुरुवार को आगरा मुंबई के बीच उड़ान शुरू होने के बाद आगरा चार शहरों से जुड़ जाएगा. अभी तक आगरा से बेंगलुरु, भोपाल, लखनऊ और अब मुंबई के लिए उड़ान है. 2 जून से इंडिगो एयरलाइंस अहमदाबाद के लिए भी उड़ान शुरू करने वाला है. जिसके लिए वेबसाइट पर बुकिंग शुरू की जा चुकी हैं. उसके बाद आगरा से पांच शहर फ्लाइट के जरिए जुड़ेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola