Stock Market: घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
Stock Market/File Photo

Stock Market/File Photo

Stock Market: गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में उछाल आया. बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 204.88 अंक चढ़कर 74,687.66 अंक पर पहुंच गया.

विज्ञापन

Stock Market: अप्रैल में जीएसटी संग्रह के रिकॉर्ड दो लाख करोड़ के पार रहने और विदेशी पूंजी के प्रवाह से निवेशकों की आशावादी धारणा के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में उछाल आया. बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 204.88 अंक चढ़कर 74,687.66 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 57.35 अंक की बढ़त के साथ 22,662.20 अंक पर रहा. सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, विप्रो और टाइटन के शेयरों को नुकसान हुआ.

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.88 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,071.93 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे.

रुपया शुरुआती कारोबार में 83.43 प्रति डॉलर पर स्थिर

रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.43 पर स्थिर रहा. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी भारतीय मुद्रा पर दबाव पड़ा। हालांकि, इसे घरेलू बाजार के सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी प्रवाह से समर्थन मिला. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.41 प्रति डॉलर पर खुला. शुरुआती सौदों के बाद 83.43 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के बराबर है. रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.43 पर बंद हुआ था। महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर बुधवार को मुद्रा बाजार बंद था.

Read Also : Multibagger Stocks: ₹15 वाला स्टॉक दस साल में पहुंच गया ₹3900 के पार, जानें तुफानी तेजी पर एक्सपर्ट की राय

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.64 पर रहा. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.56 प्रतिशत चढ़कर 83.91 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,071.93 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola