ePaper

वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल में हो सकता है बड़ा बदलाव, पाकिस्तान और इंग्लैंड मैच पर सुरक्षा एजेंसी ने चेताया

Updated at : 05 Aug 2023 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल में हो सकता है बड़ा बदलाव, पाकिस्तान और इंग्लैंड मैच पर सुरक्षा एजेंसी ने चेताया

वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल अब तक फाइनल नहीं हो पाया है. इसके तारीखों में बदलाव की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं. नवरात्र और काली पूजा के दिन भी कई मुकाबले हैं. कोलकाता में 12 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड का मुकाबला होना है, जिस दिन काली पूजा है.

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल में बदलाव की संभावना बढ़ती जा रही है. खासकर पाकिस्तान के मैच की तारीखों में बदलाव संभव है. 12 नवंबर को काली पूजा होने के कारण बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैच के संबंध में स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उठाई गई चिंताओं के बारे में आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की रेकी टीम को अवगत कराया. शनिवार को ईडन गार्डन्स पहुंची इस रेकी टीम में आईसीसी के छह और बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के 11 अधिकारी शामिल थे. बीसीसीआई और आईसीसी को इस मैच के तारीख में बदलाव करना पड़ा, तो यह पाकिस्तान के कार्यक्रम में तीसरा बदलाव होगा.

अहमदाबाद मैच पर भी बदलाव का साया

इससे पहले भारत बनाम पाकिस्तान मैच (अहमदाबाद में 15 के बजाय 14 अक्टूबर) और श्रीलंका बनाम पाकिस्तान मैच (अब हैदराबाद में 12 अक्टूबर के बजाय 10 अक्टूबर) के कार्यक्रम में बदलाव किया गया था. अहमदाबाद पुलिस ने बीसीसीआई से कहा था कि 15 अक्टूबर को सुरक्षा का ध्यान रखना मुश्किल होगा, जो कि हिंदू त्योहार नवरात्रि का पहला दिन है. आईसीसी और बीसीसीआई ने 27 जून को एक भव्य समारोह में कार्यक्रम जारी किया था लेकिन संशोधित कार्यक्रम अभी तक प्रकाशित नहीं हुआ है.

Also Read: ICC World Cup: क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच के लिये इकाना स्टेडियम की पिच को आईसीसी और बीसीसीआई की हरी झंडी
कैब ने बदलाव की नहीं की आधिकारिक मांग

काली पूजा पश्चिम बंगाल में दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है, और हजारों स्थानीय क्लब इस उत्सव का आयोजन करते हैं, जिसमें शहर भर में कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनाती की आवश्यकता होती है. सीएबी अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने कार्यक्रम में बदलाव के लिए किसी भी ‘आधिकारिक अनुरोध’ से इनकार किया लेकिन बोर्ड के एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि कोलकाता पुलिस पहले ही इस मुद्दे को उठा चुकी है.

दिवाली के दिन सुरक्षा पर सवाल

बीसीसीआई और आईसीसी की 17 सदस्यीय रेकी टीम में शामिल रहे सीएबी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, ‘कोलकाता पुलिस ने दिवाली पर होने वाले मैच के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए चिंताओं का हवाला दिया है. हमने आईसीसी और बीसीसीआई को इसे पुनर्निर्धारित करने के लिए सूचित किया है और अगर ऐसा नहीं होता है तो हम मुख्यमंत्री को इसकी सूचना देंगे.’ ऐसे में यह देखना होगा कि क्या आईसीसी कार्यक्रम में एक और बदलाव के लिए सहमत होती है या नहीं.

कोलकाता पुलिस ने आधिकारिक रूप से नहीं कही कोई बात

आईसीसी की रेकी टीम के साथ तीन घंटे से अधिक समय तक चली बैठक के बाद सीएबी प्रमुख स्नेहाशीष ने कहा, ‘हमें अभी तक कोलकाता पुलिस से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. जब तक हमें आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं मिलता, हम आईसीसी को सूचित नहीं कर सकते. सुरक्षा मुद्दे का ध्यान कोलकाता पुलिस द्वारा रखा जा रहा है। यह हमारा काम नहीं है.’ सीएबी के शीर्ष अधिकारी कुछ दिन पहले कोलकाता पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात के लिए उनके लालबाजार मुख्यालय में गये थे. स्नेहाशीष ने हालांकि इसे ‘शिष्टाचार भेंट’ करार दिया.

Also Read: World cup 2023 : सचिन-विराट के बाद इस खास क्लब में शामिल हो सकते हैं रोहित शर्मा
स्नेहाशीष गांगुली ने कही यह बात

स्नेहाशीष ने कहा, ‘हम दो दिन पहले शिष्टाचार मुलाकात के लिए कोलकाता पुलिस के पास गए थे, हमने उनसे कार्यक्रम, अपनी योजना और तैयारियों को लेकर चर्चा की. विश्व कप जैसे अहम आयोजन के कार्यक्रम में कई बदलावों के साथ यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या इसके लिए स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों को विश्वास में नहीं लिया गया था. समझा जाता है कि सीएबी ने शुक्रवार को बीसीसीआई सचिव जय शाह को लिखे पत्र में कार्यक्रम के बदलाव का अनुरोध किया है.

वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल

5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद

6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – धर्मशाला

7 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – दिल्ली

8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई

9 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

10 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – धर्मशाला

11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

12 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – हैदराबाद

13 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – लखनऊ

14 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

14 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई

15 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद

16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – लखनऊ

17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड – धर्मशाला

18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे

20 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

21 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – मुंबई

21 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम श्रीलंका – लखनऊ

22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

23 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

24 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – मुंबई

25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – दिल्ली

26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – चेन्नई

28 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

28 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ

30 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका – पुणे

31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

1 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – पुणे

2 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका – मुंबई

3 नवंबर – नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान – लखनऊ

4 नवंबर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – अहमदाबाद

4 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

5 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता

6 नवंबर – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – दिल्ली

7 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई

8 नवंबर – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड – पुणे

9 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

10 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद

11 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड – बेंगलुरु

12 नवंबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता

12 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – पुणे

15 नवंबर – सेमी फाइनल 1 – मुंबई

16 नवंबर – सेमी फाइनल 2 – कोलकाता

19 नवंबर – फाइनल – अहमदाबाद

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola