ICC World Cup: क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच के लिये इकाना स्टेडियम की पिच को आईसीसी और बीसीसीआई की हरी झंडी

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन
ICC World Cup: क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच के लिये इकाना स्टेडियम की पिच को आईसीसी और बीसीसीआई की हरी झंडी

लखनऊ में 10 अक्टूबर से अंतर्राष्ट्रीय खिलाडियों का जमावड़ा लगेगा. वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम 25 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेगी. उसका मुकाबाला इंग्लैंड से होना है. वर्ल्ड कप के कुल पांच मुकाबले लखनऊ में होंगे.

विज्ञापन

लखनऊ: क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच के लिये इकाना स्टेडियम की पिच को आईसीसी और बीसीसीआई की टीम ने हरी झंडी दे दे है. शुक्रवार को लखनऊ पहुंची अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की टीम ने इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) का निरीक्षण किया था. इस टीम ने सभी नौ पिच, आउट फील्ड सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली थी.

आईसीसी और बीसीसीआई की टीम एयरपोर्ट से सीधे इकाना स्टेडियम पहुंची थीं. उन्होंने सबसे पहले स्टेडियम में पिच के कवर हटवाए और उसे देखा. इकाना में कुल नौ पिच हैं. सभी अलग-अलग मिट्टी से बनी हैं. इन सभी पिच का आईसीसी और बीसीसीआई की टीम ने कवर हटाकर देखा. फ्लड लाइट जलायी गयी. पानी बरसने की स्थिति में आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम के बारे में जानकारी ली गयी.

टीम के सदस्यों ने इकाना स्टेडियम की एक-एक सुविधाओं का जायजा लिया. ड्रेसिंग रूम, अंपायर रूम, लाउंज, कार्पोरेट बॉक्स, प्रेसीडेंशियल गैलरी का मुआय��ा आईसीआई और बीसीसीआई की टीम ने किया. इसके अलावा टीम एक और बी ग्राउंड भी गयी. यूपीसीए के सचिव अंकित चटर्जी ने कहा कि आईसीसी और बीसीसीआई की टीम इकाना स्टेडियम की तैयारियों से संतुष्ट दिखी है. फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ का 5 अक्टूबर से आगाज हो जाएगा. इस महाकुंभ का ओपनिंग मैच पिछले बार की डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और रनरअप रही न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा. वहीं टीम इंडिया 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से टूर्नामेंट में अपनी अभियान की शुरुआत करेगी. 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीम आमने सामने होगी.

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 के 5 मुकाबले खेले जाएंगे. ऐसा पहली बार है जब लखनऊ क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा. इकाना स्टेडियम में टूर्नामेंट का पहला मैच 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. वहीं टीम इंडिया यहां 29 अक्टूबर को इंग्लैंड से भिड़ेगी. ऐसे में यूपी के फैंस के लिए यह वर्ल्ड कप काफी खास होने वाला है.

लखनऊ में 10 अक्टूबर से अंतर्राष्ट्रीय खिलाडियों का जमावड़ा लगेगा. लखनऊ वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम 25 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेगी. 29 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड से मुकाबला होगा. 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, 16 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया बनाम श्री लंका, 21 अक्टूबर श्री लंका बनाम नीदरलैंड, 29 अक्टूबर को भारत बनाम इंग्लैंड, 3 नवंबर को नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान मुकाबला है.

अक्टूबर में होंगे पांच मैच

  • 13 October-ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका – लखनऊ

  • 16 October-ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर-2 – लखनऊ

  • 22 October-क्वालीफायर-1 बनाम क्वालीफायर-2 – लखनऊ

  • 29 October-भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ

  • 03 October-अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर-1 – लखनऊ

महिलाओं के 37 मुकाबले

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के बाद लखनऊ महिलाओं के 37 क्रिकेट मैच की मेजबानी करेगा. ये सभी मुकाबले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसे लेकर खेल प्रेमी बेहद उत्साहित हैं. ICC वर्ल्ड कप 2023 के पांच मुकाबलों के बाद लखनऊ को सीनियर महिला इंटर जोनल 20-20 और महिला अंडर- 23 एकदिवसीय क्रिकेट ट्रॉफी के 37 मैचों की मेजबानी का मौका मिला है.

लखनऊ के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब वह इतनी बड़ी संख्या में क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी करेगा. इससे लखनऊ में घरेलू क्रिकेट के लिए बेहतर माहौल बनाने में मदद मिलेगी, वहीं युवा पीढ़ी क्रिकेट के प्रति और ज्यादा आकर्षित होगी. साथ ही खेल प्रेमियों को शहर में कई मुकाबले देखने का मौका मिलेगा. अभी तक सीमित संख्या में मैच होने और महंगे टिकट के कारण कई खेल प्रेमी चाहकर भी स्टेडियम में मैच नहीं देख पाते.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola