Lok Sabha Election 2024 : ‘मैं गांधी परिवार का सेवक’, बोले अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

Kishori Lal Sharma nomination rally in Amethi

Lok Sabha Election 2024 : अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के स्थानीय नेता मौजूद रहे.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह अपने पत्ते खोले और यहां से गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया. इसके बाद उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शर्मा ने जिलाधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया. उनके साथ कांग्रेस के स्थानीय नेता मौजूद रहे.

विज्ञापन

इससे पहले, अन्य नेताओं और परिवार के सदस्यों के साथ अमेठी पहुंचने के तुरंत बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी गौरीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचीं और शर्मा से मुलाकात की. उन्होंने पार्टी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया. बाद में वह अपने भाई राहुल गांधी के नामांकन में भाग लेने के लिए रायबरेली के लिए रवाना हो गईं.

Read Also : Amethi : गांधी परिवार का बेहद करीबी! अमेठी से स्मृति ईरानी को टक्कर देने वाले केएल शर्मा के बारे में जानें खास बातें

20 मई को मतदान

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 20 मई को होने वाले मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन शुक्रवार को सुबह अमेठी सीट से शर्मा की उम्मीदवारी की घोषणा की गई. किशोरी लाल शर्मा ने कहा, मैं हमेशा गांधी परिवार का सेवक रहा हूं और एक सेवक को गांधी परिवार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं निभाऊंगा. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर शर्मा को बधाई दी. शर्मा का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी एवं निवर्तमान सांसद स्मृति ईरानी से है.

मैं हमेशा गांधी परिवार का सेवक रहा हूं : किशोरी लाल शर्मा

अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि वह आज भी चाहते हैं कि गांधी परिवार इस सीट से चुनाव लड़े लेकिन परिवार का जो आदेश हुआ, एक ‘सेवक’ के नाते उसे स्वीकार करना उनका धर्म है. किशोरी लाल शर्मा ने गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में कहा, मैं हमेशा गांधी परिवार का सेवक रहा हूं और एक सेवक को गांधी परिवार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं निभाऊंगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola