तेलंगाना को 8000 करोड़ रुपये की सौगात, पीएम मोदी ने किया कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Oct 2023 5:52 PM

विज्ञापन

पीएम मोदी ने तेलंगाना के निजामाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान बिजली, रेल और स्वास्थ्य जैसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों की लगभग 8000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने मनोहराबाद और सिद्दीपेट के बीच रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का भी लोकार्पण किया.

विज्ञापन

PM Modi Telangana Visit: चुनावी राज्य तेलंगाना में राजनीतिक दलों की जोर आजमाइश जारी है. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने तेलंगाना का दौरा किया. साथ ही चुनावी राज्य को सौगात भी दिए. निजामाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिजली, रेल व स्वास्थ्य जैसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों की लगभग 8000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना के तहत बनाए जा रहे 800 मेगावॉट के संयंत्र के पहले चरण का लोकार्पण भी किया. प्रधानमंत्री (पीएमओ) कार्यालय के मुताबिक, इसके जरिये तेलंगाना को सस्ती बिजली मिलेगी और राज्य के आर्थिक विकास में तेजी आयेगी तथा यह देश में पर्यावरण हित के सभी मानदंडों को पूरा करने वाले बिजली स्टेशनों में शामिल हो जायेगा.

रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का भी लोकार्पण

प्रधानमंत्री ने इसके अलावा मनोहराबाद और सिद्दीपेट के बीच नयी रेलवे लाइन और धर्माबाद और मनोहराबाद के बीच रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का भी लोकार्पण किया. उन्होंने तेलंगाना के निजामाबाद से आंध्र प्रदेश के महबूबनगर और करनूल की रेलवे लाइन के विद्युतीकरण की भी शुरुआत की और सिद्दीपेट-सिकंदराबाद-सिद्दीपेट रेल सेवा को भी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में स्वास्थ्य अवसंरचना को गति देने के प्रयासों के तहत आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत पूरे राज्य में गहन चिकित्सा सुविधा के 20 प्रखंडों का शिलान्यास किया. इन प्रखंडों को आदिलाबाद, भद्राद्रि कोठागुडेम, जयशंकर भूपलपल्ली, जोगुलांबा गडवाल, हैदराबाद, खम्मम, कुमुरम भीम आसिफाबाद, मनचेरियाल, महबूबनगर (बेड़ापल्ली), मुलूगू, नगरकुरनूल, नलगोंडा, नारायणपेट, निर्मल, राजन्ना सिरकिला, रंगारेड्डी (महेश्वरम्), सूर्यपेट, पेडापल्ली, विकाराबाद और वारंगल (नरसमपेट) जिलों में निर्मित किया जायेगा.

तेलंगाना के निजामाबाद में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बीआरएस पर तीखा हमला बोला है. पीएम मोदी ने कहा कि बीआरएस सरकार ने तेलंगाना के किसानों से किए गए अपने सभी वादे तोड़ दिए हैं. लेकिन पिछले कुछ सालों में हमने 40 लाख किसानों के बैंक खातों में लगभग 10000 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि एक जिला, एक उत्पाद योजना के तहत हल्दी का उत्पादन किया गया निजामाबाद जिले में इसे बढ़ावा दिया जा रहा है. हल्दी किसानों से किए गए हमारे वादे के अनुसार राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का गठन किया जाएगा.


Also Read: Maharashtra: नांदेड़ के बाद छत्रपति संभाजीनगर के अस्पताल में भी मौत का सिलसिला, 24 घंटे में 18 लोगों की गई जान

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola