Shri Hanuman Ji Ki Aarti: हर मंगलवार के दिन करें हनुमानजी की आरती, पूरी होगी हर मनोकामना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
Hanuman Ji Ki Aarti, Bhajan, Chalisa, Photo: मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है. बजरंगबली की सच्चे दिल से पूजा करने पर भक्तों के सभी सकंट दूर हो जाते हैं. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मनुष्य के जीवन में आने वाली तमाम समस्याओं का समाधान आपको हनुमान जी की आरती में मिलेगा.
विज्ञापन
श्री हनुमानजी आरती
विज्ञापन
आरती कीजै हनुमान लला की।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥
जाके बल से गिरिवर कांपे।
रोग दोष जाके निकट न झांके॥
अंजनि पुत्र महा बलदाई।
सन्तन के प्रभु सदा सहाई॥
दे बीरा रघुनाथ पठाए।
लंका जारि सिया सुधि लाए॥
लंका सो कोट समुद्र-सी खाई।
जात पवनसुत बार न लाई॥
लंका जारि असुर संहारे।
सियारामजी के काज सवारे॥
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।
आनि संजीवन प्राण उबारे॥
पैठि पाताल तोरि जम-कारे।
अहिरावण की भुजा उखारे॥
बाएं भुजा असुरदल मारे।
दाहिने भुजा संतजन तारे॥
सुर नर मुनि आरती उतारें।
जय जय जय हनुमान उचारें॥
कंचन थार कपूर लौ छाई।
आरती करत अंजना माई॥
जो हनुमानजी की आरती गावे।
बसि बैकुण्ठ परम पद पावे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन