ePaper

डॉ रमन सिंह के पास 7.07 करोड़ की संपत्ति, 41 हजार की पिस्टल, नहीं है अपनी कार, पत्नी के पास 22.50 लाख का हीरा

Updated at : 16 Oct 2023 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ रमन सिंह के पास 7.07 करोड़ की संपत्ति, 41 हजार की पिस्टल, नहीं है अपनी कार, पत्नी के पास 22.50 लाख का हीरा

Dr Raman Singh Net Worth|डॉ रमन सिंह ने अपनी संपत्ति का जो ब्योरा दिया है, उसमें बताया है कि उनके पास 2,92,02,993 रुपए की चल और 4,15,00,000 रुपए की अचल संपत्ति है. लगातार तीन बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे डॉ रमन के पास एक पिस्टल, रत्न जड़ित 57 तोला सोना और चार किलो चांदी के सामान हैं.

विज्ञापन

Dr Raman Singh Net Worth|छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 7.07 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन उनके पास अपनी कार नहीं है. यहां तक कि उनकी पत्नी के पास भी कार नहीं है. हां, उनकी पत्नी के पास करीब 235 तोला सोना है, जिसका बाजार मूल्य 1.65 करोड़ (एक करोड़ 65 लाख) रुपए है. डॉ रमन की पत्नी के पास 18 किलो चांदी भी है, जिसकी कीमत 13 लाख रुपए है. उनके पास 7.5 कैरेट का एक हीरा है, जिसका बाजार मूल्य 22.50 लाख (22 लाख 50 हजार) रुपए है. छत्तीसगढ़ बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के बड़े नेता डॉ रमन सिंह पर 21.47 लाख (21 लाख 47 हजार) रुपए की देनदारी भी है. डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ इलेक्शन 2023 के लिए जो परचा दाखिल किया है, उसमें यह जानकारी दी है. डॉ रमन ने राजनांदगांव से सोमवार (16 अक्टूबर) को अपना नामांकन दाखिल किया. उनके नामांकन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद आए थे.

2.92 करोड़ की चल और 4.15 करोड़ की अचल संपत्ति

डॉ रमन सिंह ने नामांकन पत्र के साथ अपनी संपत्ति का जो ब्योरा दिया है, उसमें बताया है कि उनके पास 2,92,02,993 रुपए की चल और 4,15,00,000 रुपए की अचल संपत्ति है. इस तरह वह कुल 7,07,02,993 रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं. लगातार तीन बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे डॉ रमन सिंह के पास रत्न जड़ित 57 तोला सोना है, जिसका बाजार मूल्य 50 लाख रुपए है. इनके पास चार किलो चांदी के सामान भी हैं. इसका बाजार मूल्य तीन लाख रुपए है. रमन सिंह एक पिस्टल भी रखते हैं. इसकी कीमत 41 हजार रुपए है. डॉ रमन सिंह के खिलाफ किसी थाने में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है.

1.42 लाख रुपए नकद, पत्नी के पास 5.59 लाख रुपए

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से बीजेपी प्रत्याशी डॉ रमन ने शपथ पत्र में खुलासा किया है कि उनके पास 1,42,350 रुपए नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 5,59,070 रुपए और उनके कुटुंब के पास 2,60,165 रुपए हैं. डॉ रमन ने रायपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 21,53,906 रुपए जमा कर रखे हैं, जबकि राजनांदगांव में एसबीआई की गोशाला पारा शाखा में 11,373 रुपए जमा हैं. राजनांदगांव जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित ठाठापुर में 68,093 रुपए, यूको बैंक राजनांदगांव शाखा में 10 हजार रुपए जमा हैं. यूको बैंक में जो 10 हजार रुपए हैं, वह मतदान के लिए है.

Also Read: छत्तीसगढ़ में गरजे अमित शाह, कहा- कांग्रेस फिर सत्ता में आई, तो तुष्टिकरण व वोट बैंक की राजनीति जारी रहेगी

शेयर बाजार में निवेश एवं जीवन बीमा

उन्होंने शेयर बाजार में भी निवेश किया है. आईडीबीआई टैक्स सेविंग बांड में उन्होंने 36,150 रुपए का निवेश कर रखा है, तो एसबीआई मैग्नम गिल्ट फंड में 85,360 रुपए लगाए हैं. उन्होंने जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की तीन पॉलिसी ले रखी है. इसका प्रीमियम क्रमश: 41,000 रुपए, दूसरे का 10,000 रुपए और तीसरे का 28,810 रुपए.

डॉ रमन सिंह के नाम है 7.11 एकड़ कृषि भूमि

डॉ रमन सिंह के पास 7.11 एकड़ कृषि भूमि है. वहीं, उनकी पत्नी के नाम ब्यौहारी में 30 एकड़ और सगोना में 0.18 एकड़ कृषि भूमि है. उनके कुटुंब के पास 24.90 एकड़ कृषि योग्य भूमि है. बता दें कि डॉ रमन सिंह राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं. वर्ष 2018 में पार्टी ने उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा था और सिर्फ 15 सीटों पर सिमट गई थी. इस बार बीजेपी को उम्मीद है कि एक बार फिर उसकी सत्ता में वापसी होगी. छत्तीसगढ़ में दो चरण में सात और 17 नवंबर को वोटिंग होगी. सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना तीन दिसंबर को होगी.

Also Read: छत्तीसगढ़ इलेक्शन : पहले चरण के चुनाव के लिए डॉ रमन सिंह समेत 7 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पत्र

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola