सायंस कॉलेज का गेट बंद कर छात्रों पर की रोड़ेबाजी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2014 5:49 AM
विज्ञापन
तीसरे दिन भी छात्रों व स्थानीय लोगों में भिड़ंत पटना : सायंस कॉलेज छात्रावास के छात्रों पर स्थानीय लोगों ने सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे रोड़ेबाजी की. करीब आधे-घंटे तक रोड़ेबाजी होती रही. इस दौरान सायंस कॉलेज का गेट बंद कर दिया गया था. इसके बाद देर शाम को भी स्थानीय लोगों व छात्रों […]
विज्ञापन
तीसरे दिन भी छात्रों व स्थानीय लोगों में भिड़ंत
पटना : सायंस कॉलेज छात्रावास के छात्रों पर स्थानीय लोगों ने सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे रोड़ेबाजी की. करीब आधे-घंटे तक रोड़ेबाजी होती रही. इस दौरान सायंस कॉलेज का गेट बंद कर दिया गया था. इसके बाद देर शाम को भी स्थानीय लोगों व छात्रों के बीच जम कर मारपीट हुई. इस दौरान छात्रों ने जान बचा कर छात्रावास में दुबके रहे. मौके पर पुलिस ने मोरचा संभाला, तब जाकर माहौल शांत हुआ.
स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए एसएसपी मनु महाराज ने यूनिवर्सिटी व सायंस कॉलेज के पास वज्र वाहन व अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है.
माहौल अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है. स्थिति को देखते हुए छात्रों ने शाम को ही इसकी सूचना कॉलेज के प्राचार्य प्रो यूके सिन्हा को फोन पर दी. गौरतलब है कि सायंस कॉलेज छात्रावास के छात्रों व स्थानीय लड़कों के बीच रविवार को जम कर मारपीट हुई थी. इसी का बदला लेने के लिए स्थानीय लोग छात्रावास में रह रहे छात्रों को टारगेट बनाया.
खेलने को लेकर शुरू हुआ था विवाद
सायंस कॉलेज के मैदान में खेलने को लेकर विवाद शुरू हुआ है. शनिवार से विवाद बढ़ता ही चला गया और अब बड़ा रूप ले लिया है. इसके बाद छात्रों ने दोषियों को सजा दिलाने और बाहरी लोगों का कैंपस में प्रवेश पर रोक लगाने को लेकर सोमवार की सुबह छात्रावास के छात्रों ने कॉलेज से शांतिपूर्ण मार्च निकाला. इसके बाद कुलपति को सुरक्षा देने के लिए ज्ञापन सौंपा. वहीं, कुछ छात्र इस घटना पर आक्रोशित होकर सुरक्षा की मांग की. छात्रों ने इसके बाद कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










