ऋण दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से 1.70 लाख की ठगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2014 4:11 AM
देवघर: कुंडा थानांतर्गत कुमरडीह भदवारी के कई ग्रामीणों ने बैंक से ऋण दिलाने के नाम पर 1.70 लाख रुपये ठगी करने का मामला नगर थाने में दर्ज कराया है. दर्ज मामले में ग्रामीणों ने बाघापाथर निवासी कुलदीप कुमार झा को आरोपित बनाया है. अरुण कुमार दास द्वारा दर्ज कराये गये मामले में कहा गया है […]
देवघर: कुंडा थानांतर्गत कुमरडीह भदवारी के कई ग्रामीणों ने बैंक से ऋण दिलाने के नाम पर 1.70 लाख रुपये ठगी करने का मामला नगर थाने में दर्ज कराया है.
दर्ज मामले में ग्रामीणों ने बाघापाथर निवासी कुलदीप कुमार झा को आरोपित बनाया है. अरुण कुमार दास द्वारा दर्ज कराये गये मामले में कहा गया है कि अक्तूबर 2013 में किशोरी के दुकान पर कुलदीप से भेंट हुई थी. उसने कहा था कि वह बैंक से लोन दिलाता है. इसके लिए पटना के एक संस्था के माध्यम से वह काम कराता है.
अरुण ने कुलदीप को ऋण दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपया दिया था. उसके अलावा हरेंद्र दास, चंद्रशेखर दास, छोटन दास, सुरेंद्र दास व डेगन दास से कुल 1.70 लाख रुपये ऋण दिलाने के नाम पर ली गयी थी. उनलोगों को न ही ऋण दिलाया गया और न ही पैसा वापस किया गया. लगता है कि उसने ऋण दिलाने के नाम पर पैसे की ठगी कर ली है. अब पूछने पर कहा जाता है कि दिल्ली जाकर वे पता करेंगे कि क्यों नहीं ऋण मिल पाया. इस संबंध में अरुण के बयान पर नगर कुंडा थाना कांड संख्या 547/14 भादवि की धारा 406, 419, 420, 120 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










