करंट से दो महिला मजदूरों की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2014 6:43 AM

विज्ञापन

मदनपुर (औरंगाबाद) : थाने के झिकटिया गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के समीप विद्युत करंट की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गयी. यह घटना सोमवार की शाम में घटी है. दोनों महिलाएं ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करती थी. इनमें एक मीना देवी जहानाबाद जिले के बथानी थानांतर्गत कोसैला गांव की […]

विज्ञापन

मदनपुर (औरंगाबाद) : थाने के झिकटिया गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के समीप विद्युत करंट की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गयी. यह घटना सोमवार की शाम में घटी है. दोनों महिलाएं ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करती थी. इनमें एक मीना देवी जहानाबाद जिले के बथानी थानांतर्गत कोसैला गांव की रहने वाली थी. दूसरी बबिता कुमारी गया जिले के बेला थाना अंतर्गत गोविंदपुर गांव की रहने वाली थी. दोनों मृतकों के शव को मदनपुर पुलिस ने कब्जे में कर औरंगाबाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है.

मिली जानकारी के अनुसार ईंट भट्ठा के समीप पौधे की एक नर्सरी लगी हुई थी जिसे लोहे के कांटेदार तार से घेरा गया है. ठीक उसके ऊपर से विद्युत प्रवाहित तार गुजरी हुई है. उसी नर्सरी में एक चापाकल लगा हुआ है, जिसके पानी से ईंट भट्ठा के मजदूर प्यास बुझाते हैं. मीना देवी और बबिता कुमारी पानी लाने जैसे ही कांटेदार तार को पार करना चाही वैसे ही विद्युत करंट की चपेट में आ गयी. थोड़े ही देर बाद दोनों की मौत हो गयी. बताया जाता है कि कुछ समय पहले तूफान से विद्युत तार टूट कर कांटेदार तार पर गिर गया था. इसकी जानकारी दोनों मृतकों को नहीं थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन