ePaper

अमेरिका में 14 लोगों के हत्यारे शम्सुद्दीन जब्बार के घर से क्या मिला?

Updated at : 03 Jan 2025 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
Shamsuddin Jabbar

Shamsuddin Jabbar

Shamsuddin Jabbar: जब्बार ने नए साल के दिन एक किराए की फोर्ड एफ-150 ट्रक से लोगों को कुचल दिया था, जिससे 14 लोगों की मौत हो गई थी.

विज्ञापन

Shamsuddin Jabbar: अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में नए साल के दिन हुए हमले के आरोपी शम्सुद्दीन जब्बार के घर से कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गई हैं. अमेरिकी पुलिस और एफबीआई ने उत्तरी ह्यूस्टन स्थित उसके घर पर छापा मारा, जिसमें विस्फोटक सामग्री और हिंसक विचारधारा से जुड़ी चीजें पाई गईं. छापेमारी के दौरान उसके बेडरूम से बम बनाने का सामान और कुरान की आयत 9:111 खुली हुई मिली. यह आयत अतिवादियों द्वारा हिंसा को जायज ठहराने के लिए उपयोग की जाती है.

जब्बार ने नए साल के दिन एक किराए की फोर्ड एफ-150 ट्रक से लोगों को कुचल दिया था, जिससे 14 लोगों की मौत हो गई थी. हमले से कुछ मिनट पहले फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियोज में जब्बार ने हिंसक विचारधारा और आईएसआईएस से प्रेरणा लेने की बात कही थी. उसने अपने परिवार को धमकी भी दी थी.

जब्बार के घर में मिले सामान ने उसके आतंकी मंसूबों को उजागर किया है. हालांकि, उसका निजी जीवन भी बिखरा हुआ था. पिछले कमरे में बच्चों के खिलौने रखे हुए थे, जिससे पता चलता है कि उसकी 15 और 20 साल की दो बेटियां हैं. हमले से पहले उसने पड़ोसियों को बताया था कि वह न्यू ऑर्लियंस में एक नई आईटी नौकरी के लिए जा रहा है.

जब्बार ने अमेरिकी सेना में 10 साल तक स्टाफ सार्जेंट के रूप में सेवा दी थी. लेकिन बाद में उसका जीवन मुश्किलों से घिर गया. दो तलाक और असफल रियल एस्टेट करियर ने उसकी आर्थिक स्थिति खराब कर दी थी. आईटी स्पेशलिस्ट के तौर पर भी उसे संघर्ष करना पड़ा. उसकी कट्टरता और आईएसआईएस से संबंधों को लेकर उसका भाई भी हैरान है.

इसे भी पढ़ें: एंबुलेंस के झटके से विधवा से सुहागन बन गई महिला

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola