वीचैट पर चीन के बाहर के विषय वस्तु को सेंसर किया जा रहा है : अध्ययन

Updated:
विज्ञापन

चीन में सर्वाधिक लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘वी चैट’ पर साझा किए गए दस्तावेजों और चित्रों की निगरानी की जा रही है और देश में राजनीतिक सेंसरशिप के लिए इसे सूचीबद्ध किया जा रहा है. टोरंटो विश्वविद्यालय के ऑनलाइन निगरानीकर्ता सिटीजन लैब का कहना है कि चीन के बाहर वी चैट के उपयोगकर्ता गैर इरादतन सेंसरशिप में योगदान कर रहे हैं.

विज्ञापन

बोस्टन (अमेरिका) : चीन में सर्वाधिक लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘वी चैट’ पर साझा किए गए दस्तावेजों और चित्रों की निगरानी की जा रही है और देश में राजनीतिक सेंसरशिप के लिए इसे सूचीबद्ध किया जा रहा है. टोरंटो विश्वविद्यालय के ऑनलाइन निगरानीकर्ता सिटीजन लैब का कहना है कि चीन के बाहर वी चैट के उपयोगकर्ता गैर इरादतन सेंसरशिप में योगदान कर रहे हैं.

विज्ञापन

जो विषय वस्तु साझा की जाती है और उसे सेंसर किया जा रहा है उसे चीन के अंदर के उपयोगकर्ता नहीं देख पा रहे हैं. वी चैट की मूल कंपनी टेनसेंट ने इस पर त्वरित कोई टिप्पणी नहीं की है. अभी तक वी चैट के ऐसे अकाउंट की निगरानी नहीं की जा रही थी जो बाहर पंजीकृत थे. एक अनुमान के मुताबिक वी चैट का इस्तेमाल दस करोड़ लोग करते हैं.

सिटीजन लैब का कहना है कि इसके निष्कर्ष तकनीकी प्रयोग पर आधारित हैं औेर उसे चीन से बाहर पंजीकृत अकाउंट के सेंसरशिप का पता नहीं चला है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola