Nepal Flood : जलप्रलय का भयावह मंजर, त्रासदी ऐसी कि तस्वीरें देख कांप जाएंगी रूह

Updated:
विज्ञापन

नेपाल में बाढ़ के बाद जेसीबी की मदद से बुज़ुर्ग महिला को सुरक्षित स्थान की ओर ले जाती रेस्क्यू टीम (Photo: AP)

नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. भोटेकोशी नदी के उफान ने घरों, सड़कों और पुलों को मलबे के सैलाब में बहा दिया. इस आपदा की भयावहता बताने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं.

विज्ञापन

नेपाल में कुदरत का ऐसा कहर बरपा कि देखते ही देखते नदी ने रौद्र रूप ले लिया. घर, सड़कें, पुल और गाड़ियां मलबे और पानी के सैलाब में समा गए. कैमरों में कैद तबाही के ये मंजर इस आपदा की भयावहता बयां कर रहे हैं.

विज्ञापन

26 अगस्त की सुबह रासुवा जिले में भोटेकोशी नदी अचानक उफान पर आ गई. जिसके कारण नेपाल-चीन सीमा के पास रसुवागढ़ी और तिम्रो इलाके से शुरू हुआ नदी का सैलाब नीचे की ओर बढ़ा और देखते ही देखते पानी के साथ मिट्टी, चट्टानें और भारी मलबा अपने रास्ते में आने वाले घरों, सड़कों, पुलों और दूसरी संरचनाओं को अपनी चपेट में लेता चला गया.

कुछ ही पलों में पानी में समा गया पूरा इलाका

रसुवागढ़ी इलाके से सामने आए वीडियो में पानी और मलबे का भयावह वेग दिखाई देता है. कुछ फुटेज में लोग अचानक आई बाढ़ से बचने के लिए भागते नजर आते हैं. पानी कुछ ही पलों में आसपास के इलाकों को अपने साथ बहाता दिखाई देता है.

तिम्रो और रसुवागढ़ी जैसे सीमावर्ती इलाकों में तबाही का मंजर इतना तेज था कि लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचने के लिए बेहद कम समय मिला.

बाढ़ की रफ्तार का अंदाजा उन तस्वीरों और वीडियो से लगाया जा सकता है, जिनमें पुल और दूसरी संरचनाएं पानी के तेज बहाव के सामने टिक नहीं पाता.

नेपाल की आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक बाढ़ से 35 मोटरेबल पुल, 45 सस्पेंशन ब्रिज और करीब 40 किलोमीटर सड़क को नुकसान पहुंचा है.

जहां पूरी बस्ती, वहां अब सिर्फ मलबा

बाढ़ के बाद सामने आई तस्वीरों में कई जगह सड़कें मलबे में तब्दील दिखाई दे रही हैं. कहीं वाहन पानी और कीचड़ के बीच फंसे हैं तो कहीं घरों और दूसरी इमारतों के आसपास मलबे का ढेर जमा है.

ताबाही के बाद मलबा मे समाया हुआ सड़क  (Photo: Reuters)
तबाही के बाद मलबे में समाई हुई सड़क (Photo: Reuters)

नेपाल-चीन सीमा से जुड़ा महत्वपूर्ण व्यापारिक और आवाजाही वाला इलाका भी इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. रसुवागढ़ी क्षेत्र में बाढ़ ने बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया.

इस आपदा की भयावहता जमीन से ली गई तस्वीरों के अलावा सैटेलाइट तस्वीरों में भी दिखाई दे रही है.

प्रारंभिक सैटेलाइट विश्लेषण में रसुवागढ़ी के उत्तर-पूर्वी इलाके में बड़े पैमाने पर बर्फ और चट्टानों के खिसकने के निशान मिले हैं. इसके बाद पानी और मलबे का तेज प्रवाह नीचे की ओर आया.

रासुवा से शुरू हुआ बाढ़ का प्रवाह आगे भोटेकोशी और त्रिशूली नदी तंत्र में पहुंचा, जिससे डाउनस्ट्रीम इलाकों में भी भारी नुकसान हुआ.

मलबे के बीच जिंदगी तलाशते लोग

तबाही के बीच बचावकर्मी लगातार रेसक्यू अभियान में लगे हैं. नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवान प्रभावित इलाकों में खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं.

नेपाल के नुवाकोट जिले के देवीघाट में फ्लैश फ्लड के बाद तबाही के बीच क्षतिग्रस्त इलाके से गुजरते लोग (Photo: AP)
नेपाल के नुवाकोट जिले के देवीघाट में फ्लैश फ्लड के बाद तबाही का मंजर
नेपाल के नुवाकोट जिले के देवीघाट में फ्लैश फ्लड के बाद तबाही का मंजर (Photo: AP)
नेपाल के नुवाकोट जिले के देवीघाट में फ्लैश फ्लड के बाद तबाही
भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद कीचड़ और मलबे से भरे घर(Photo: ANI)
भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद कीचड़ और मलबे से भरे घर(

मौत और गुमशुदगी का बढ़ रहा आंकड़ा

27 अगस्त की दोपहर तक नेपाल पुलिस के मुताबिक 270 शव बरामद किए जा चुके थे.

नेपाल के नुवाकोट जिले में त्रिशूली नदी के किनारे फ्लैश फ्लड के एक पीड़ित का शव जमीन पर पड़ा हुआ (Photo: AP)
त्रिशूली नदी के किनारे एक पीड़ित का शव जमीन पर पड़ा हुआ

National Disaster Risk Reduction and Management Authority (NDRRMA) के नए आंकड़ों के मुताबिक 826 लोग अब भी संपर्क से बाहर हैं. इनमें सुरक्षा बलों के जवान, स्थानीय लोग और पर्यटक शामिल हैं.

NDRRMA के मुताबिक संपर्क से बाहर लोगों में 44 नेपाली सेना, 28 नेपाल पुलिस और 13 सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल हैं. पर्यटकों की संख्या भी बड़ी है.

आखिर कैसे आई इतनी भयावह बाढ़?

बाढ़ की वजह को लेकर शुरुआती जांच में सामने आया है कि नेपाल-चीन सीमा के पास ऊपरी हिमालयी क्षेत्र में बर्फ और चट्टानों का बड़ा हिस्सा खिसकने से अचानक भारी मात्रा में पानी और मलबा नीचे की ओर आया.

बाढ़ के बाद कीचड़ और मलबे से भरे पानी से तबाह हुआ इलाका (Photo: ANI)
बाढ़ के बाद की तबाही

NDRRMA के प्रारंभिक सैटेलाइट विश्लेषण में इसे आइस-रॉक एवलॉन्च से जोड़कर देखा गया है. Nepal flood explained : बर्फ के चट्टान, ग्लेशियर झील या बारिश, नेपाल में बाढ़ की क्या है वजह

एक आपदा, जिसने सब कुछ बदल दिया

नेपाल में आई इस बाढ़ की तस्वीरें सिर्फ टूटे पुलों, बहती सड़कों और मलबे में दबे घरों की कहानी नहीं कहतीं. ये उन लोगों की कहानी हैं जिनकी जिंदगी कुछ ही मिनटों में बदल गई.

बुधवार को भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद कीचड़ और मलबे से भरे बाढ़ के पानी से एक व्यक्ति को बचाते नेपाली सेना के जवान(Photo: ANI)
एक व्यक्ति को बचाते नेपाली सेना के जवान(Photo: ANI)

रसुवागढ़ी से लेकर तिम्रो, स्याफ्रुबेसी और आगे त्रिशूली नदी के किनारे तक तबाही के निशान दिखाई दे रहे हैं. राहत और बचाव अभियान जारी है और अधिकारी अब भी उन लोगों की तलाश में जुटे हैं जो इस भयावह जल प्रलय के बाद लापता हैं.

कैमरों में कैद ये तस्वीरें बता रही हैं कि हिमालय की शांत दिखने वाली घाटियां कैसे कुछ ही मिनटों में विनाशकारी सैलाब में बदल सकती हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola