Viral Video: बांग्लादेश में चलती ट्रेन की छत पर डांस करती लड़की का वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

Bangladesh Viral Video

Viral Video: बांग्लादेश पिछले कुछ दिनों से हिंदूओं के खिलाफ हिंसा को लेकर चर्चा में है. लेकिन अचानक बांग्लादेश एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गया है.

विज्ञापन

Viral Video: बांग्लादेश की एक लड़की का वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें उसे चलती ट्रेन की छत पर दौड़ लगाते और डांस करते देखा जा सकता है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में तेजी से लोगों की प्रतिक्रिया भी आ रही है. कुछ ने वीडियो को मनोरंजन के रूप में लिया है, तो कुछ ने उसे घोर लापरवाही बताया.

विज्ञापन

20 मिलियन से अधिक देखा गया वीडियो

बांग्लादेशी लड़की के वायरल वीडियो को अबतक 20 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. वीडियो के शुरुआत में लड़की ट्रेन की छत पर दौड़ लगाती नजर आती है, बाद में उसे बोल्ड डांस भी करते देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया में लोगों की आ रही ऐसी प्रतिक्रिया

बांग्लादेशी लड़की के वायरल वीडियो में लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है. कुछ ने लड़की के वीडियो को लोकप्रिय मोबाइल गेम सबवे सर्फर्स से तुलना कर दी. कुछ ने साहसिक लड़की बताया. हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे पागलपन करार दिया. एक शख्स ने चिंता व्यक्त करते हुए लिखा, क्या होता अगर वह गिर गई होती? यह हंसने वाली बात नहीं है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola