US Presidential Election : अमेरिकी चुनाव पर रूस और चीन की टेढ़ी नजर, सर्वे में बाइडेन से पिछड़े ट्रंप
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Jul 2020 9:30 AM
US Presidential Election : अमेरिका के चुनाव पर रूस और चीन की टेढ़ी नजर है. यह बात अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन ने कही है. उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी खुफिया सूचना मिली है कि रूस, चीन तथा अन्य शत्रु देश नवंबर में होने वाले चुनावों में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे हैं.
US Presidential Election : अमेरिका के चुनाव पर रूस और चीन की टेढ़ी नजर है. यह बात अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन ने कही है. उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी खुफिया सूचना मिली है कि रूस, चीन तथा अन्य शत्रु देश नवंबर में होने वाले चुनावों में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे हैं.
बाइडेन ने निधि जुटाने के लिए एक डिजिटल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही. हालांकि उन्होंने किसी तरह का कोई सबूत या सटीक जानकारी नहीं दी. बाइडेन ने कहा, …मैं अब जानता हूं कि क्योंकि मुझे फिर से गोपनीय सूचना मिल रही है. रूस अब भी इसमें लगा हुआ है.वह हमारी चुनाव प्रक्रिया में दखल देने की कोशिश कर रहा है.
आगे उन्होंने कहा, चीन और अन्य देश भी इसमें लगे हुए हैं. व्हाइट हाउस और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बाइडेन के बयान पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. फोन करने पर बाइडेन के प्रवक्ता ने और जानकारियां अभी देने से इनकार कर दिया. साथ ही, बाइडेन ने फिर आरोप लगाया कि ट्रंप डाक विभाग का वित्त पोषण रोकने की कोशिश कर सकते हैं ताकि वे मतपत्रों से चुनाव न करा सकें.
ट्रंप ने की चुनाव प्रचार अभियान के नए प्रबंधक के नाम की घोषणा : नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अब 16 हफ्ते से भी कम वक्त बचा है और इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के नए प्रमुख के नाम की घोषणा की है. राष्ट्रपति ने पिछले दिनों एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि बिल स्टेपियन को ट्रंप प्रचार अभियान के प्रबंधक की भूमिका दी गई है. स्टेपियन ने ब्राड पार्स्केल का स्थान लिया है.
बाइडेन राष्ट्रीय चुनाव में आगे: ताजा चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के अनुसार ट्रंप के डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन आठ प्रतिशत से अधिक अंकों से राष्ट्रीय चुनाव में आगे चल रहे हैं. फॉक्स न्यूज के अनुसार पार्स्केल ने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप का डिजिटल विज्ञापन अभियान संभाला था और ट्रंप को मिली जीत का श्रेय काफी हद तक उन्हें दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










