अमेरिकी एयरस्ट्राइक से दहला दक्षिणी ईरान, तेहरान बोला- भुगतने होंगे गंभीर अंजाम

ईरान में अमेरिकी हमले का नजारा, फोटो एक्स
US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में स्थित कई ईरानी सैन्य ठिकानों पर भीषण हवाई हमले किए हैं, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है. जानकारी के अनुसार, ईरान के केशम और खार्ग द्वीपों पर तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं.
US Iran War: अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में नागरिक कमर्शियल जहाजों पर ईरान द्वारा किए गए हमलों का जवाब है. अमेरिका के मुताबिक, होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजर रहे तीन कमर्शियल जहाजों पर ईरान की आक्रामकता सीजफायर का खुला उल्लंघन थी, जिसकी उसे भारी कीमत चुकानी पड़ी है.
यूएस सेना ने बताया, 80 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया
यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड ने बताया, 7 जुलाई को US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की सेनाओं ने ईरान के खिलाफ हमले का एक नया दौर पूरा किया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर ईरान के हालिया हमलों के तुरंत जवाब में, सटीक हथियारों से 80 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया. US सेनाओं ने ईरान की उन क्षमताओं को कमजोर करने के लिए ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड और कंट्रोल नेटवर्क, कोस्टल रडार साइट्स, एंटी-शिप मिसाइल क्षमताओं और स्ट्रेट के अंदर व आस-पास इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की 60 से ज्यादा छोटी नावों पर हमले किए, जिनसे वह इंटरनेशनल ट्रेड कॉरिडोर से होने वाले इंटरनेशनल व्यापार पर हमले जारी रखता था.
अमेरिका ने समझौते का किया खुला उल्लंघन, देंगे करार जवाब
हमले पर कड़ा रुख अपनाते हुए इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है. ईरान ने कहा कि अमेरिका ने समझौते का उल्लंघन किया है. ईरान अपने राष्ट्रीय हितों और संप्रभुता की रक्षा के लिए कोई भी जरूरी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










