कोरोनावायरस के कारण अमेरिका चुनाव परिणाम में हो सकती है देरी, ट्रंप ने कहा- फैल सकती है अव्यवस्था

US Election 2020: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 3 नवंबर यानी कल है. लेकिन चुनाव के परिणाम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने यह बात कही है और उन्होंने इस दौरान देश में अव्यवस्था फैलने की आशंका भी जतायी है. चुनाव के दौरान अमेरिका में बंदूकों की बिक्री भारी संख्या में हुई है. इससे भी जानकारों को आशंका है कि मनमाफिक चुनाव परिणाम नहीं आने पर लोग हिंसा भी कर सकते हैं.
US Election 2020: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 3 नवंबर यानी कल है. लेकिन चुनाव के परिणाम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने यह बात कही है और उन्होंने इस दौरान देश में अव्यवस्था फैलने की आशंका भी जतायी है. चुनाव के दौरान अमेरिका में बंदूकों की बिक्री भारी संख्या में हुई है. इससे भी जानकारों को आशंका है कि मनमाफिक चुनाव परिणाम नहीं आने पर लोग हिंसा भी कर सकते हैं.
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भी कुछ दिन पहले आशंका जाहिर की थी कि चुनाव परिणाम के बाद अमेरिका में अव्यवस्था फैल सकता है. ट्रंप ने कहा कि मतदान के बाद कई हफ्तों तक परिणाम नहीं आ पायेंगे. देश में अव्यवस्था और अराजकता का माहौल बन सकता है. इस बार मतपत्रों से काफी संख्या में मतदान हुए हैं. ऐसे में उनकी गिनती में लंबा समय लग सकता है.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार उन खबरों को खारिज कर दिया कि वह मंगलवार को राष्ट्रपति चुनाव संपन्न होने के बाद समय से पहले ही जीत की घोषणा करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने संकेत दिया कि वह चुनाव होते ही कानूनी लड़ाई के लिए तैयारी कर रहे हैं. इस तरह की खबरें सामने आ रही थीं कि ट्रंप चुनाव वाली रात समय से पहले चुनावी विजय का ऐलान कर सकते हैं.
उन्होंने नॉर्थ कैरोलिना के शारलोटे हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘नहीं, यह गलत खबर है.’ उसी समय उन्होंने यह संकेत भी दिया कि उनकी टीम चुनाव वाली रात को ही कानूनी लड़ाई शुरू करने के लिए तैयारी कर रही है. ट्रंप ने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह खतरनाक बात है कि किसी चुनाव के बाद मतपत्र एकत्रित किये जा सकें. मुझे लगता है कि यह खतरनाक बात है कि जब लोगों या राज्यों को चुनाव संपन्न होने के बाद लंबे समय के लिए मतपत्रों को जमा करने की इजाजत हो क्योंकि इससे केवल एक ही चीज हो सकती है.’
उन्होंने अनेक मतदान क्षेत्रों में चुनाव वाले दिन के बाद मतपत्र प्राप्त किये जाने की अनुमति देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना करते हुए कहा, ‘हम चुनाव होते ही उसी रात अपने वकीलों के साथ तैयार होंगे.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इससे एक बड़ा खतरा है और बड़े स्तर पर धोखाधड़ी तथा दुरुपयोग हो सकता है. यह खतरनाक बात है कि हम कंप्यूटर के आधुनिक जमाने में भी चुनाव वाली रात ही परिणाम नहीं जान सकते.’
भाषा इनपुट के साथ.
Posted BY: Amlesh Nandan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




