पाकिस्तानी आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को UNSC ने घोषित किया ग्लोबल टेररिस्ट, हाफिज से है रिश्ता

भारत ने पिछले साल आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के लिए यूएन में एक प्रस्ताव लाया था. हालांकि भारत के इस प्रस्ताव पर चीन ने अड़ंगा लगा दिया था. जिसपर भारत ने ड्रैगन की जमकर आलोचना की थी.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तानी मूल के आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित किया है. UNSC ने 1267 आईएसआईएल और अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया.
भारत मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए यूएन में लाया था प्रस्ताव
भारत ने पिछले साल आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के लिए यूएन में एक प्रस्ताव लाया था. हालांकि भारत के इस प्रस्ताव पर चीन ने अड़ंगा लगा दिया था. जिसपर भारत ने ड्रैगन की जमकर आलोचना की थी.
भारत और अमेरिका ने पहले ही मक्की को घोषित किया है आतंकी
UNSC द्वारा ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किये जाने से पहले ही भारत और अमेरिका ने मक्की को आतंकी घोषित कर दिया था. ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किये जाने के बाद मक्की अब धन का इस्तेमाल नहीं कर सकता है. साथ ही हथियारों की खरीद नहीं कर सकता है. उसकी यात्रा पर भी प्रतिबंध रहेगा.
Also Read: पाकिस्तानी राजदूत मजीद खान का दावा, अजहर मसूद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित होने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क
Pak's Abdul Rehman Makki listed as global terrorist under UNSC sanctions committee
Read @ANI Story | https://t.co/F7aLspTu3C#UNSC #globalterrorist #AbdulRehmanMakki pic.twitter.com/GZEmsSBxC2
— ANI Digital (@ani_digital) January 17, 2023
हाफिज सईद का साला है अब्दुल रहमान मक्की
अब्दुल रहमान मक्की मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का साला है. मक्की का कई आतंकी घटनाओं में हाथ रहा है. भारत में आतंकी घटना को अंजाम देने में उसकी भूमिका अहम रही है. मक्की भी टेरर फंड इकट्ठा करने और युवाओं को आतंकवादी घटना को अंजाम देने के लिए उकसाने का भी आरोप है. मक्की 2010 में भारत के खिलाफ जहर उगने और बयान देने के लिए सुर्खियों में आया था. उसने पुणे सहित भारत के तीन शहरों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की धमकी दी थी.
Also Read: चीन ने फिर भारत और अमेरिका के प्रस्ताव पर अड़ाई टांग, हाफिज सईद के बेटे को आतंकी मानने से किया इनकार
आतंकवाद वित्तपोषण के मामले में मक्की को जेल की सजा
अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, 2020 में, एक पाकिस्तानी आतंकवाद-रोधी अदालत ने आतंकवाद के वित्तपोषण के एक मामले में मक्की को दोषी ठहराया और उसे जेल की सजा सुनाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










