Tsunami: 14 साल बाद फिर दहशत में रूस और जापान, 2011 में भूकंप के बाद सुनामी ने मचाई थी तबाही

Updated:
विज्ञापन
earthquake Russia and Japan

Tsunami: रूस के कामचटका में बुधवार को 8.8 तीव्रता का भूकंप आया. जिससे जापान और रूस में सुनामी का खतरा मंडराने लगा. भूकंप के कारण उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में सुनामी आ गई. जबकि अमेरिका के अलास्का, हवाई और न्यूजीलैंड के दक्षिण में इसकी चेतावनी जारी की गई. 1952 के बाद कामचटका में सबसे शक्तिशाली भूकंप आया, तो जापान में 2011 के बाद सबसे खतरनाक भूकंप के झटके महसूस किए गए.

विज्ञापन

Tsunami: रूस के कामचटका में आये 8.8 तीव्रता के भूकंप से 14 साल के बाद फिर से रूस और जापान दहशत में है. रूस और जापान अमेरिका पर भी सुनामी का खतरा मंडराने लगा है. अमेरिका में हवाई की राजधानी होनोलूलू में सुनामी की चेतावनी के सायरन बजने लगे और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि लगभग 30 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी की पहली लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर स्थित नेमुरो तक पहुंच गई. यह भूकंप रूसी शहर पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से लगभग 119 किलोमीटर दूर आया. इस शहर की आबादी 1,80,000 है.

14 साल पहले जापान में मची थी तबाही

जापान में आम तौर पर एक साल में 1000 से अधिक छोटे-बड़े भूकंप आते रहते हैं. लेकिन 2011 में भूकंप के बाद सुनामी थी जो तबाही मचाई थी, उसे शायद ही कोई भूल पाएगा. 11 मार्च 2011 को तोहोकु (सेंडाइ) में 9.0 से 9.1 तीव्रता के भूकंप आए थे. यह जापान के इतिहास का सबसे विनाशकारी भूकंप था. भूकंप के कारण 40.5 मीटर तक सुनामी लहरें उठी थीं. जो तट से 10 किमी अंदर तक पहुंच गई थीं. सुनामी की वजह से फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में रिसाव भी हुआ था. भूकंप और सुनामी की वजह से करीब 19,759 लोगों की मौत हुई थी. जबकि 6242 घायल हुए थे. 2553 लोग लापता भी हो गए थे. पिछले साल 1 जनवरी को भी जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था. जिसमें 318 लोगों की मौत हुई थी और 1300 से अधिक लोग घायल हुए थे. 2004 में 9.1 से 9.3 तीव्रता का भूकंप आया था. इसका केंद्र इंडोनेशिया के सुमात्रा के पास था. जिससे जापान काफी हद तक प्रभावित हुआ था. 1000 से अधिक लोगों की जान गई थी.

ये भी पढ़ें: Russia Earthquake Tsunami Warning: 8.8 तीव्रता के भूकंप से कांप उठी धरती, रूस और जापान में सुनामी की दस्तक

कामचटका में 73 साल बाद आया शक्तिशाली भूकंप

रूस के समित कामचटका में 73 साल के बाद दूसरा सबसे शक्तिशाली भूकंप आया है. 4 नवंबर 1952 में कामचटका में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था. जिसे रूस के इतिहास का सबसे भयंकर तूफान माना गया था. भूकंप के कारण 9.1 मिटर तक की सुनामी लहरें उठी थीं. उसके बाद रूस में कई भूकंप के झटके आए, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई और नुकसान भी हुए.

ये भी पढ़ें: Russia Earthquake: रूस के पास 8.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, जापान तक सुनामी की चेतावनी, हिलने लगीं इमारतें

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola