VIDEO: ट्रंप ने बढ़ाया हाथ, जिनपिंग ने थामा; APEC समिट का वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग, फोटो ANI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चीन के शेनझेन में हुए APEC शिखर सम्मेलन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ एस्केलेटर पर चढ़ते नजर आ रहे हैं. इस दौरान ट्रंप ने शी जिनपिंग की ओर अपना हाथ बढ़ाया और उनका हाथ थाम लिया. दोनों नेताओं का यह वीडियो चर्चा में है.

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रंप और शी जिनपिंग एक साथ एस्केलेटर की ओर बढ़ते हैं. इसी दौरान ट्रंप अपना हाथ आगे बढ़ाते हैं. दोनों नेताओं के बीच इस सहज मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

विज्ञापन

चीन के शेनझेन में गुरुवार को दुनिया की तीन बड़ी ताकतों अमेरिका, चीन और रूस के राष्ट्राध्यक्ष एक साथ बैठे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच यह पहली त्रिपक्षीय बैठक हुई. बैठक में तीनों नेताओं ने वैश्विक शांति, सुरक्षा और आपसी सहयोग की जरूरत पर जोर दिया. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इसे 'मील का पत्थर' बताया और कहा कि तीनों देशों को वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहिए.

शी जिनपिंग बोले- बड़ी शक्तियों की विशेष जिम्मेदारी

बैठक की मेजबानी कर रहे शी जिनपिंग ने कहा कि चीन, रूस और अमेरिका को वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए सहयोग की मिसाल पेश करनी चाहिए. तीनों देशों को मिलकर विश्व शांति और स्थिरता बनाए रखनी चाहिए और मानव प्रगति में बड़ा योगदान देना चाहिए.

शी ने कहा कि दुनिया की बड़ी शक्तियों पर विशेष जिम्मेदारी होती है. उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान तीनों देशों के साझा इतिहास का भी जिक्र किया.

उन्होंने कहा, "80 साल पहले फासीवाद विरोधी मोर्चे के प्रमुख स्तंभ के रूप में हमारे तीनों देशों ने शांति की रक्षा और बड़ी जीत हासिल करने के लिए मिलकर लड़ाई लड़ी थी. हमें अपने इतिहास को याद रखना चाहिए और अतीत से सीख लेकर भविष्य बनाना चाहिए."

View on Instagram

ट्रंप बोले- विरोधियों से बात नहीं करने से समस्याएं हल नहीं होतीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बैठक में कहा कि दुनिया के तीन सबसे बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष होने के नाते उन पर वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए बातचीत जारी रखने की विशेष जिम्मेदारी है.

ट्रंप ने कहा कि तीनों देशों को खुले, सम्मानजनक और सार्थक संवाद के जरिए ऐसे मुद्दों का समाधान तलाशना चाहिए, जिनका असर सिर्फ उनके नागरिकों पर नहीं, बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ता है.

उन्होंने पिछली सरकारों की कूटनीतिक नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि अक्सर नेता उन देशों से बातचीत करने से बचते रहे हैं, जिनसे उनके मतभेद होते हैं. लेकिन उनका मानना है कि बातचीत से पीछे हटने से कोई समस्या हल नहीं होती.

ट्रंप ने कहा, "बातचीत और संवाद के अवसरों को ठुकराकर कभी शांति स्थापित नहीं की जा सकती. हम एक अलग रास्ता चुन रहे हैं."


ये भी पढ़ें: चीन में ट्रंप-जिनपिंग के साथ बैठे थे पुतिन, उधर वियतनाम के आसमान में उड़े रूसी सेना के विमान, दिखाई परमाणु ताकत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola