तालिबान ने इस खतरनाक आतंकी को बनाया अपना रक्षा मंत्री, अन्य खूंखार आतंकियों को भी दिया बड़ा ओहदा

कई प्रमुख पदों पर तालिबान ने अपने नुमाइंदों को काबिज करना शुरू कर दिया है. इस कड़ी में खूंखार आतंकी मुल्ला अब्दुल कय्यूम को तालिबान ने अपना रक्षा मंत्रीबनाया है. वहीं, सद्र इब्राहिम और गुल आगा को भी तालिबान ने प्रमुख ओहदे पर काबिज किया है.
-
कई प्रमुख पदों पर तालिबान ने अपने नुमाइंदों को किया काबिज
-
खूंखार आतंकी मुल्ला अब्दुल कय्यूम बना तालिबान का रक्षा मंत्री
-
सद्र इब्राहिम और गुल आगा को भी तालिबान ने दिया अहम ओहदा
अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद से ही तालिबान अपनी जड़े फिर से जमाने की कवायद शुरू कर चुका है. इस कड़ी में, तालिबान अपनी सरकार गठन कर रहा है. लेकिन इसमें सबसे बड़ा अचरज यह है कि, वो अफगान के सबसे खूंखार कैदी रहे मुल्ला अब्दुल कय्यूम को अपना रक्षा मंत्री बना दिया है. बता दें मुल्ला अब्दुल कय्यूम बीते 6 साल से अमेरिका की कैद में ग्वांतानामो बे जेल में बंद था.
अल जजीरा में दिखाई गई खबर के अनुसार, दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकियों में से एक मुल्ला अब्दुल कय्यूम जाकिर को तालिबान ने अपना रक्षा मंत्री बनाया है. मुल्ला अब्दुल जाकिर काफी समय से लालिबानी कमांडर रहा था. 6 सालों तक वो अमेरिका की कैंद में ग्वांतानामो बे जेल में बंद था. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में विमान हमले के बाद ही 2001 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था.
मुल्ला अब्दुल जाकिर की गिनती तालिबान के सबसे खूंखार लड़ाकों में होती है. उसने मुल्ला उमर के साथ भी काम किया है. मुल्ला अब्दुल जाकिर हमेशा से शांति समझौतों का विरोधी रहा है. गौरतलब है कि अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद से ही तालिबान ने सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हालांकि अभी किसी भी चीज की औपचारिक घोषणा नहीं कि गई है लेकिन कई प्रमुख पदों पर तालिबान ने अपने नुमाइंदों को काबिज कर दिया है.
बता दें, मुल्ला अब्दुल कय्यूम जाकिर के अलावा तालिबान ने गुल आगा को वित्त मंत्री बनाया है. वहीं, सद्र इब्राहिम को तालिबान ने अपना कार्यवाहक गृह मंत्री बनाया है. लेकिन सबसे खास बात है कि अभी तक तालिबान की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा नही की गई है. बता दें, मुल्ला आगा और सग्र इब्राहिम दोनों खतरनाक तालिबानी कमांडर हैं. इसमें आगा तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर का बचपन का साथी है.
Also Read: कोई भी नागरिक देश नहीं छोड़ सकता, तालिबान का नया फरमान, अपने ही देश में कैद हुए अफगानी
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




