भूकंप के तेज झटके से कांपा ताजिकिस्तान, तीव्रता 6.8 मापी गयी, अफगानिस्तान में भी डोली धरती

हाल के दिनों में तुर्किये में आये विनाशकारी भूकंप ने 45 हजार से अधिक लोगों की जान ले ली. वहां अब भी भूकंप के कई झटके महसूस किये जा रहे हैं. 21 फरवरी को भी वहां ताजा भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी और 210 लोग घायल हो गये.
Earthquake In Eastern Tajikistan: चीन के पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र के पास ताजिकिस्तान के कम आबादी वाले एक दूरस्थ क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में मुर्गोब के 67 किलोमीटर (41 मील) पश्चिम में था और यह 20 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था.
भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं
चीन के सरकारी मीडिया सीसीटीवी ने स्थानीय सूचना अधिकारी के हवाले से बताया कि देश के शिनजियांग के काश्गर प्रांत और किजिलसु किरगिज स्वायत्त प्रांत के कुछ सीमावर्ती इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन इस दौरान किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है. चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी और इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था. विभिन्न एजेंसियों के प्रारंभिक भूकंपीय माप अकसर भिन्न होते हैं.
An earthquake of magnitude 6.8 occurred 67 km west of Murghob in Tajikistan: USGS
— ANI (@ANI) February 23, 2023
अफगानिस्तान में भी दो बार महसूस किये गये भूकंप के झटके
ताजिकिस्तान के साथ-साथ अफगानिस्तान में भी कुछ अंतराल में भूकंप के दो झटके महसूस किये गये. पहली बार इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.7 मापी गई, जबकि दूसरी बार तीव्रता 5 मापी गई. बताया जा रहा है भूकंप अफगानिस्तान के फायजाबाद में सुबह 6 बजकर 7 मिनट और छह बजकर 25 मिनट पर आया.
20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में महसूस किये गये थे भूकंप के झटके
जम्मू-कश्मीर के कटरा इलाके में सोमवार 20 फरवरी को 3.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की गहराई 25 किलोमीटर थी. भूकंप का केंद्र कटरा से 89 किमी पूर्व था. कटरा में 17 फरवरी को भी 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था.
तुर्किये में आये विनाशकारी भूकंप ने ले ली 45 हजार से अधिक लोगों की जान
हाल के दिनों में तुर्किये में आये विनाशकारी भूकंप ने 45 हजार से अधिक लोगों की जान ले ली. वहां अब भी भूकंप के कई झटके महसूस किये जा रहे हैं. 21 फरवरी को भी वहां ताजा भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी और 210 लोग घायल हो गये.
क्यों आता हैं भूकंप
पृथ्वी में 7 प्लेट्स हैं. ये प्लेट्स घूमती रहती हैं. लेकिन ये कभी-कभी आपस में टकराती हैं. बार-बार टकराने की वजह से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं और टूटने भी लगते हैं. यही कारण है कि पृथ्वी पर भूकंप के झटके महसूस किये जाते हैं. भूकंप का केंद्र धरती में जितना नीचे होगा तबाही उतनी ही ज्यादा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










