Syria Video : अल्लाह-हू-अकबर का नारा, तड़ातड़ फायरिंग, सीरिया में विद्रोहियों के तांडव का वीडियो

सीरिया में लड़ाई जारी
Syria Video : सीरिया में जारी लड़ाई के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें विद्रोही हवा में फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं. देखें वीडियो.
Syria Video : सीरिया में लड़ाई बढ़ती जा रही है. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस वजह से कम से कम 370,000 लोग विस्थापित हो गए हैं. पिछले नौ दिनों में विद्रोहियों ने अलेप्पो और हामा के उत्तर-पश्चिमी शहरों पर कब्जा जमा लिया है. ह्यूमेटेरियन सेंटर फुल हो चुके हैं. कुछ लोग सड़कों पर या अपनी कारों में जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे के तापमान में सोने पर मजबूर हैं. संयुक्त राष्ट्र पूर्वोत्तर में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर राहत केंद्रों पर पहुंचने वाले हजारों लोगों की मदद कर रहा है. इस बीच कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि विद्रोही हवा में तड़ातड़ फायरिंग कर रहे हैं. वे अल्लाह-हू-अकबर का नारा लगा रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- वह पल जब विद्रोहियों द्वारा दारा शहर में बशर अल असद की मूर्ति गिरा दी गई. विद्रोही बलों ने आज दारा शहर पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया. देखें वायरल वीडियो
Read Also : Syria Crisis: सीरिया के दोस्त अब क्यों नहीं दे रहे साथ? जानें 3 बड़ी वजह, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










