चंद्रयान-3 की सफलता ने उड़ायी पाकिस्तान की नींद, अब चांद पर भेज रहा है एक पेलोड
Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Oct 2023 8:32 PM
भारत के चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया. भारत से पहले किसी भी देश ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपने यान को लैंडिंग नहीं करा पाया था. वहीं, अब खबर है कि पाकिस्तान भी चांद पर अपना पेलोड भेज रहा है.
भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से जहां दुनिया में भारत का कद बढ़ गया है. वहीं पड़ोसी देश कंगाल पाकिस्तान का सिर शर्म से झुक रहा है. अब इस शर्म को दूर करने के लिए पाकिस्तान अपना एक पेलोड चांद पर भेजने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान एक छोटा उपग्रह क्यूबसैट को चांद पर भेजेगा. हालांकि कंगाली के दौर से गुजर रहा पाकिस्तान का दोस्त चीन अपने अगले चंद्र अभियान में पाकिस्तान का भी एक पेलोड ले जाएगा.
पाकिस्तान का एक पेलोड ले जाएगा चीन का यान
दरअसल, चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि देश का अगले साल प्रस्तावित चंद्र अभियान पाकिस्तान का भी एक पेलोड लेकर जाएगा. इसे दोनों मित्र देशों के बीच अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तौर पर भी देखा जा रहा है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने चीन नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) के हवाले से कहा है कि चांग ई-6 चंद्र अभियान वर्तमान में योजना के अनुसार अनुसंधान एवं विकास कार्य से गुजर रहा है. वहीं, द ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार चांग ई-6 मिशन का प्रक्षेपण 2024 में प्रस्तावित है और इस अभियान का मकसद चंद्रमा के सुदूर हिस्से से नमूने लाना है.
रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रमा से नमूने एकत्र करने के लिए अब तक वैज्ञानिकों की ओर से किए गए सभी 10 अभियान चंद्रमा के नजदीकी हिस्से पर केंद्रित रहे हैं. सीएनएसए के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि सुदूर हिस्से में ऐटकेन बेसिन शामिल है, जो तीन प्रमुख चंद्र भू-आकृतियों में से एक है और वैज्ञानिक नजरिए से यह काफी महत्वपूर्ण है. सीएनएसए ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के मद्देनजर चांग ई-6 मिशन विभिन्न देशों से पेलोड और उपग्रह परियोजनाओं को ले जाएगा, जिसमें फ्रांस का डोर्न रेडॉन डिटेक्शन उपकरण, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का नेगेटिव आयन डिटेक्टर, इटली का लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर और पाकिस्तान का छोटा उपग्रह क्यूबसैट शामिल है.
भारत के चंद्रयान-3 ने रचा है इतिहास
गौरतलब है कि भारत के चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया. भारत से पहले किसी भी देश ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपने यान को लैंडिंग नहीं करा पाया था. ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है. वहीं, चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर जब पहला कदम रखा तो पूरी दुनिया की निगाहे भारत पर टिकी थी. ISRO ने चंद्रयान को श्रीहरिकोटा स्पेस स्टेशन से 14 जुलाई को लॉन्च किया था. अमेरिका, रूस समेत दुनिया के तमाम देश भारत का लोहा मान रहे हैं.
भाषा इनपुट से साभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










