ePaper

‘भारत वापस जाओ’ कहकर छह साल की भारतीय बच्ची के साथ बर्बरता, मुंह पर मारे मुक्के

Updated at : 07 Aug 2025 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
Six Year Old Indian Girl Racial Attack

छह साल की भारतीय लड़की पर नस्लीय हमला

Six Year Old Indian Girl Racial Attack: वाटरफोर्ड में छह साल की भारतीय बच्ची पर नस्लीय हमला, सुरक्षा की मांग, भारतीय दूतावास ने जारी की चेतावनी. समुदाय में बढ़ी चिंता और जागरूकता.

विज्ञापन

Six Year Old Indian Girl Racial Attack: आयरलैंड के वाटरफोर्ड शहर के किलबैरी इलाके में छह साल की एक भारतीय मूल की बच्ची के साथ एक समूह ने सोमवार शाम बेरहमी से हमला किया. बच्ची अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी, तभी 12 से 14 वर्ष के पांच लड़कों और एक आठ वर्षीय लड़की ने उस पर हमला बोल दिया. हमलावरों ने उसे मारा-पीटा, चेहरे पर मुक्के मारे और साइकिल से निजी अंगों पर तक वार किया. इस दौरान वे नस्लीय गालियां भी देते रहे, जैसे “गंदा इंडियन, भारत वापस जाओ.”

Six Year Old Indian Girl Racial Attack in Hindi: मां ने बताई पूरी घटना

बच्ची की मां, जो नर्स हैं और आठ साल से आयरलैंड में रह रही हैं, ने बताया कि वह बच्चे के छोटे भाई को खाना देने के लिए घर के अंदर गई थीं. कुछ ही मिनटों में बच्ची रोती हुई, सहमी हुई घर वापस आई. मां ने बताया, “बच्ची बहुत डरी हुई थी, वह बोल भी नहीं पा रही थी. हमलावरों ने उसके बाल घुमाए और गले पर भी हमला किया.” उन्होंने आगे कहा कि बच्चे को चोटें आई हैं, लेकिन वे सजा नहीं चाहतीं, बल्कि हमलावर बच्चों के लिए काउंसलिंग और मार्गदर्शन की मांग कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: World Oldest Child Born: 30 साल से फ्रीज हुए भ्रूण से जन्मा बच्चा, तोड़ा दुनिया का रिकॉर्ड

पुलिस में दर्ज शिकायत और परिवार की स्थिति

मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस गार्डाí में दर्ज कराई गई है. बच्ची की मां ने कहा कि वे आयरलैंड में काम करने आई हैं और सभी प्रमाणपत्रों के साथ पेशेवर हैं. उन्होंने सरकार से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जाएं. उन्होंने बताया कि हमले के बाद उन्होंने उसी समूह को आस-पास घूमते हुए देखा, जो अपनी करतूतों पर हँस रहा था.

पढ़ें: भारत के सबसे खतरनाक सैनिक, जिनसे दुश्मन थर-थर कांपते हैं – ब्रिटेन भी बन चुका है फैन

भारतीय दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह

इस घटना के बाद भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को सुरक्षा संबंधी चेतावनी जारी की है. दूतावास ने कहा है कि हाल ही में भारतियों के खिलाफ नस्लीय हमलों की संख्या बढ़ी है. दूतावास ने भारतीयों को सुनसान और अंधेरी जगहों पर अकेले न जाने की सलाह दी है. साथ ही, इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 08994 23734 और ईमेल cons.dublin@mea.gov.in उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मदद मिल सके.

प्रवासी समुदाय में बढ़ रही चिंता

आयरलैंड के विभिन्न हिस्सों में भारतीय प्रवासियों पर हुए बिना वजह हमलों से समुदाय में भय और असुरक्षा का माहौल है. इस घटना ने भी स्थानीय और भारतीय समुदाय के बीच चिंता बढ़ा दी है, और सरकार से इन हमलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है.

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola