यूक्रेन के इस शहर पर रूस का ताबड़तोड़ हमला, कई इमारतों को नुकसान, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई सात

Updated:
विज्ञापन
यूक्रेन के इस शहर पर रूस का ताबड़तोड़ हमला, कई इमारतों को नुकसान, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई सात

हमले को लेकर यूक्रेन ने कहा है कि रूसी मिसाइल हमले में पांच नागरिक, एक बचावकर्मी और एक सैन्यकर्मी की जान चली गयी है. हमले में दो बच्चों समेत 39 आम नागरिक, 31 पुलिस अधिकारी, सात आपात कर्मी एवं चार सैनिक घायल हो गये है.

विज्ञापन
undefined

रूस और यूक्रेन के बीच बीते डेढ़ सालों से छिड़ा युद्ध और गहरा होता जा रहा है. अब दोनों ओर से हो रहे हमले में लोगों की जान जा रही है. हालांकि यूक्रेन को रूस की अपेक्षा काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है.

undefined

पूर्वी यूक्रेन के एक शहर पर रूसी मिसाइलों के हमले में यूक्रेन के कई लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि 7 से ज्यादा लोग इस हमले में मारे गये हैं. वहीं 81 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. वहीं, यूक्रेन के अधिकारियों ने आरोप लगाया है की रूस की सेना ने बचावकर्मियों पर हमला किया है.

undefined

गौरतलब है कि बीते दिन रूस ने दोनेत्स्क क्षेत्र के पूर्वी भाग में पोकरोव्स्क शहर पर दो मिसाइल से हमला किया था, जिसके कारण इलाके में तबाही मच गई.

undefined

वहीं दोनेत्स्क के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने हमले को लेकर कहा है कि इसमें पांच नागरिक, एक बचावकर्मी और एक सैन्यकर्मी की जान चली गयी है. हमले में दो बच्चों समेत 39 आम नागरिक, 31 पुलिस अधिकारी, सात आपात कर्मी एवं चार सैनिक घायल हो गये है.

undefined

उन्होंने कहा कि रूस के मिसाइल हमले में 12 बहुमंजिला इमारतें, एक होटल, एक दवा दुकान, दो स्टोर और दो कैफे को नुकसान पहुंचा है.

undefined

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में रूसी फौज यूक्रेन पर कहर बरपा रही है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस पर पूर्वी यूक्रेन में तबाही मचाने का आरोप लगाया है.

undefined

युद्ध को लेकर रूस और यूक्रेन ने अलग-अलग दावे किये हैं. यूक्रेन ने रूस पर नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है, तो वहीं रूस का कहना है कि उसके निशाने पर सिर्फ सेना और सैन्य संपत्ति है.

undefined

यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूस ने कुपियान्स्क के समीप एक गांव में चार बम गिराए जिससे दो नागिरकों की जान चली गई. इस दौरान आग लगने से दो बचावकर्मी भी घायल हो गए.

undefined

बता दें, बीते साल फरवीर महीने में रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था, इसके बाद से लगातार दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ा है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola