Rishi Sunak की सास Sudha Murthy का बयान- मेरी बेटी ने अपने पति को बनाया ब्रिटेन का PM

Updated:
विज्ञापन

Infosys के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने कहा है कि उनकी बेटी अक्षता मूर्ति ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनाया है.

विज्ञापन
undefined

Sudha Murty On Rishi Sunak: टेक कंपनी इंफोसिस (Infosys) के संस्थापक नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) की पत्नी सुधा मूर्ति (Sudha Murthy) ने कहा है कि उनकी बेटी अक्षता मूर्ति (Akshata Murty) ने ऋषि सुनक (Rishi Sunak) को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनाया है.

विज्ञापन
undefined

वायरल हो रहे एक वीडियो सुधा मूर्ति को यह दावा करते सुना जा सकता है कि उनकी बेटी की वजह से ऋषि सुनक ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने हैं. वीडियो में मूर्ति कह रहीं हैं- मैंने अपने पति को एक व्यवसायी बनाया. मेरी बेटी ने अपने पति को यूके का प्रधान मंत्री बनाया.

undefined

सुधा मूर्ति कहती हैं कि ऋषि सुनक को ब्रिटेन का सबसे यंग पीएम बनाने के पीछे मेरी बेटी का हाथ है. उन्होंने कहा कि मैंने अपने पति को एक बिजनेसमैन बनाया है. उसी तरह मेरी बेटी ने अपने पति को यूके का प्रधानमंत्री बनाया. वो अपनी पत्नी के वजह से पीएम बने हैं.

undefined

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास सुधा मूर्ति ने कहा कि उनकी बेटी अक्षता मूर्ति ने अपने पति को प्रधानमंत्री बनाया. इससे यह पता चलता है कि कैसे एक पत्नी अपने पति को बदल सकती है. हालांकि, मैंने अपने पति को बदला नहीं है, मैंने अपने पति को बनाया है.

undefined

अक्षता मूर्ति ने ऋषि सुनक संग साल 2009 में शादी की थी. अक्षता टेक कंपनी इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं. सुधा मूर्ति ने यह भी कहा कि उनकी बेटी ने ऋषि सुनक के जीवन को कई तरह से प्रभावित किया, खासकर उनके खाने के तरीके को बदला है.

undefined

सुधा मूर्ति ने गुरुवार दिन के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हम सारे शुभ काम गुरुवार को ही शुरू करते हैं. हमने अपनी कंपनी भी गुरुवार को ही शुरू की थी. ऋषि सुनक भी पूजा-पाठ करनेवाले शख्स हैं. मेरी बेटी से शादी करने के बाद ऋषि सुनक अब गुरुवार को उपवास रखते हैं. यह सब मेरी बेटी की वजह से ही हुआ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola