ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर आयी नारायणमूर्ति की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 25 Oct 2022 7:29 PM

विज्ञापन

दामाद के प्रधानमंत्री बनने पर इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति ने कहा, हमें उनपर गर्व है. उनकी सफलता की कामना करता हूं. ऋषि को बहुत-बहुत बधाई. उन्होंने आगे कहा, हमें पूरा विश्वास है कि यूनाइटेड किंगडम के लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे.

विज्ञापन

भारतीय मूल के ऋषि सुनक यूके के नये प्रधानमंत्री बन गये हैं. ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय ने सुनक को पीएम नियुक्त किया. सुनक को दिवाली के दिन कंजर्वेटिव पार्टी ने निर्विरोध अपना नया नेता चुना. इधर प्रधानमंत्री बनते हुए सुनक के ससुर और इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति की पहली प्रतिक्रिया भी आ गयी है.

दामाद के पीएम बनने पर नारायण मूर्ति ने कहा- हमें उन पर गर्व

दामाद के प्रधानमंत्री बनने पर इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति ने कहा, हमें उनपर गर्व है. उनकी सफलता की कामना करता हूं. ऋषि को बहुत-बहुत बधाई. उन्होंने आगे कहा, हमें पूरा विश्वास है कि यूनाइटेड किंगडम के लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे. मालूम हो नारायणमूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से सुनक की शादी हुई है.

Also Read: ऋषि सुनक की अक्षता मूर्ति से पहली मुलाकात यहां हुई, 2009 में शादी, ससुर ने कहा- हमें उन पर गर्व

ऋषि सुनक भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश

ऋषि सुनक भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. इससे पहले निवर्तमान प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने सुबह 10 डाउनिंग स्ट्रीट में अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की और उसके बाद उन्होंने महाराजा को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप दिया.

ब्रिटेन के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने ऋषि सुनक

ऋषि सुनक ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री बने हैं. सुनक इस पद को संभालते ही एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. दरअसल ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक (42) हिंदू हैं और वह पिछले 210 साल में ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं.

सुनक बोले- गंभीर संकट का सामना कर रहा ब्रिटेन

महाराजा से मुलाकात के बाद ऋषि सुनक ने कहा कि उन्होंने नयी सरकार बनाने के लिए महाराजा चार्ल्स तृतीय के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कहा, हमारा देश रूस-यूक्रेन युद्ध व महामारी के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है… कुछ गलतियां हुई थीं और उन्हें दुरुस्त करने के लिए उन्हें चुना गया है और गलतियों को ठीक करने का काम तुरंत शुरू हो रहा है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola