Republic Day 2023 : 'अंतरराष्ट्रीय स्थिरता में भारत का अहम योगदान', बोले रूस के राष्ट्रपति पुतिन
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 26 Jan 2023 5:13 PM
Republic Day 2023 : अंतरराष्ट्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने और क्षेत्रीय और वैश्विक एजेंडे पर महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करने में भारत का हमेशा अहम योगदान रहा है. जानें रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने क्या कहा
Republic Day 2023 : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने 74वें गणतंत्र दिवस पर भारत को बधाई दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्थिरता में भारत का अहम योगदान है. पुतिन ने अपने बधाई संदेश में भारत की जमकर तारीफ की और उसके द्वारा किये जा रहे अंतरराष्ट्रीय फलक पर काम की सराहना की. रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को नकारा नहीं जा सकता है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसी के साथ कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने और क्षेत्रीय और वैश्विक एजेंडे पर महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करने में भारत का हमेशा अहम योगदान रहा है. भारत ने विश्व शांति के लिए बड़ी भूमिका निभायी है.
Republic Day: Russian President Putin lauds India's contribution to 'ensuring international stability'
Read @ANI Story | https://t.co/GSZnEz8ebT#RepublicDay #RepublicDay2023 #RepublicDayParade #RepublicDayIndia #KartavyaPath #Putin #RussianPresident pic.twitter.com/W8e36wMpsX
— ANI Digital (@ani_digital) January 26, 2023
द्विपक्षीय संबंध पर क्या कहा पुतिन ने
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने द्विपक्षीय संबंध पर भी अपनी राय रखी. अपने संदेश में उन्होंने रूस और भारत के द्विपक्षीय संबंधों के बारे में भी बात की और कहा कि उन्हें विश्वास है कि एक साथ काम करके दोनों देश सभी क्षेत्रों में परस्पर लाभकारी द्विपक्षीय सहयोग की निरंतर वृद्धि सुनिश्चित कर सकते हैं.
मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल सीसी ने गणतंत्र दिवस परेड देखी
आपको बता दें कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल सीसी गुरुवार को दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गये जिन्होंने भारत का गणतंत्र दिवस समारोह देखा. मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रहे. उन्होंने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनेक नेताओं के साथ कर्तव्यपथ पर रंगारंग गणतंत्र दिवस परेड देखी. यह पहला अवसर है जब मिस्र के किसी राष्ट्रपति को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










