राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लंदन पहुंचकर महारानी एलिजाबेथ II को दी श्रद्धांजलि, कल होगा अंतिम संस्कार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Sep 2022 6:29 PM

विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपनी और भारत के लोगों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की. बता दें, महारानी का पार्थिव शरीर वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा गया है और उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह वेस्टमिंस्टर एबे में किया जाएगा.

विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपनी और भारत के लोगों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की. बता दें, अंतिम दर्शन के लिए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पार्थिव शरीर वेस्टमिंस्टर हॉल लंदन में रखा गया है. जहां पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने  भारत के लोगों की ओर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की. बता दें. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की तरफ से संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए शनिवार शाम तीन दिवसीय यात्रा पर लंदन पहुंचीं थी.

महारानी के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के शाही परिवार के सदस्यों समेत करीब 500 विश्व नेता शामिल हो रहे हैं. अंतिम संस्कार वेस्टमिंस्टर एबे में होगा, जिसमें करीब 2,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है. बता दें,  महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन आठ सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में 96 वर्ष की आयु हो गया था. महारानी का पार्थिव शरीर वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा गया है और उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह वेस्टमिंस्टर एबे में किया जाएगा.

बकिंघम पैलेस में भोज में होंगी शामिल: ब्रिटेन पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी रविवार शाम महाराजा चार्ल्स द्वितीय और क्वीन कंसोर्ट कैमिला की ओर से बकिंघम पैलेस में विश्व नेताओं के लिए आयोजित एक भोज में भी शामिल हो रही हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा इस भोज में दुनिया भर के कई देशों से आये मेहमानों को शामिल किया जा रहा है.

बंद कर दिया जाएगा वेस्टमिंस्टर हॉल: सोमवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार किया जाएगा. इनके कुछ घंटों पहले वेस्टमिंस्टर हॉल को आम जनता के लिए बंद कर दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे वेस्टमिंस्टर एबे के प्रवेश द्वार विदेशी गणमान्य एवं अतिथियों के लिए खोले जाएंगे. अंतिम संस्कार में ब्रिटेन की नवनियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस और राष्ट्रमंडल महासचिव बैरोनेस पैट्रिशिया भी उपस्थित रहेंगे.

राष्ट्रपति जो बाइडेन में लंदन पहुंचे: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि देने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी लंदन पहुंच गए हैं. आज शाम को बकिंघम पैलेस में भोज कार्यक्रम में वो भी हिस्सा ले सकते हैं. इसके अलावा जो बाइडेन सोमवार को महारानी की अंत्येष्टि में भी शामिल होंगे.  

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Taiwan Earthquake: ताइवान में भूकंप से तबाही, इमारत ध्वस्त, पुल टूटे-बेपटरी हुई ट्रेन, सुनामी का अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola