Video : PoK में पाकिस्तान का अत्याचार! लोग बोले- अब सिर्फ भारत ही बचा सकता है

Updated:
विज्ञापन

पीओके में प्रदर्शन की तस्वीर (Photo: X)

Video : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी PoK में पाकिस्तान का अत्याचार बढ़ता जा रहा है. पिछले महीने से PoK में पाकिस्तानी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. पिछले हफ्ते ईदगाह मैदान में हुई एक बड़ी रैली में लोगों ने PoK पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है… जैसे नारे लगाए.

विज्ञापन

Video : PoK में जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के बीच अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेता सरदार अमन खान ने भारत से मदद की अपील की है. उनका आरोप है कि प्रदर्शनों पर सख्ती के बाद पाकिस्तान ने पूरे इलाके की आर्थिक नाकेबंदी कर दी है, जिससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने भारत से मानवीय सहायता भेजने और नियंत्रण रेखा (LoC) पर सीमा खोलने की मांग की. उनका कहना है कि अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो लोगों को भारत आने का विकल्प मिलना चाहिए.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सरदार अमन कहते नजर आ रहे हैं कि हमें भारत की मदद चाहिए. यहां राशन की भारी कमी है और हमें आपकी मदद की जरूरत है. उनका दावा है कि प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई तेज होने के बाद PoK में खाने-पीने की चीजों और दवाइयों की कमी हो गई है, जिससे लोगों के सामने मानवीय संकट खड़ा हो गया है. रावलाकोट के ईदगाह मैदान में हुई एक बड़ी सभा में खान ने लोगों से पूछा कि क्या उन्हें नियंत्रण रेखा (LoC) की ओर बढ़ना चाहिए. इस पर वहां मौजूद लोगों ने जोरदार आवाज में जवाब दिया, “हां, आगे बढ़ो…” आप भी देखें ये वीडियो जिसे OsintTV @OsintTV ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.

यह भी पढ़ें : पीओके में 14000 और सैनिक तैनात कर रहा पाकिस्तान, भारत का कड़ा विरोध; पीएम मोदी से हस्तक्षेप की अपील, क्या है मामला?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola