ट्रंप की हत्या की साजिश, ईरान से जुड़े थे तार, पाकिस्तानी को 27 साल की जेल

Updated:
विज्ञापन

आसिफ मर्चेंट और ट्रंप (Photo/X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचने के मामले में पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट को 27 साल से ज्यादा की जेल हुई है. न्यूयॉर्क की अदालत ने 48 वर्षीय मर्चेंट को 330 महीने यानी 27 साल और 6 महीने की सजा सुनाई है.

विज्ञापन

आसिफ मर्चेंट पर ईरान के इशारे पर ट्रंप समेत अमेरिकी नेताओं की हत्या की योजना बनाने का आरोप था. हिंदुस्तान टाइम्स और अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, मर्चेंट को मार्च 2026 में आतंकवाद और सुपारी देकर हत्या कराने की कोशिश के आरोपों में दोषी ठहराया गया था.

विज्ञापन

ट्रंप के अलावा इन नेताओं को भी बनाया था निशाना

अमेरिकी अभियोजकों के मुताबिक, मर्चेंट के निशाने पर ट्रंप के अलावा पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली भी थीं. आरोप है कि उसने हत्या को अंजाम देने के लिए लोगों की तलाश की और दो ऐसे लोगों से संपर्क किया, जिन्हें वह सुपारी किलर समझ रहा था. हालांकि, वे FBI के अंडरकवर एजेंट थे. मर्चेंट ने उन्हें शुरुआती भुगतान के तौर पर 5,000 डॉलर भी दिए थे.

ये भी पढ़े: Video: होटल में मिले कपल ने माता-पिता को फोन करने से किया इनकार, पुलिस अधिकारी ने कहा- 'लड़के के बैग में गांजा रख दो'

ईरान के सैन्य कमांडर की मौत का बदला लेना चाहता था

अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, इस साजिश के पीछे 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की मंशा थी. अभियोजन पक्ष का कहना था कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने मर्चेंट को इस काम के लिए तैयार किया था.

ये भी पढ़ें: CRPF पर हमला करने वाला लश्कर कमांडर लतीफ भट मुठभेड़ में ढेर, सुरक्षाबलों ने दिया था सरेंडर का मौका

हालांकि, सुनवाई के दौरान मर्चेंट ने दावा किया कि उसने अपने परिवार को नुकसान से बचाने के लिए दबाव में यह काम किया. ईरान ने भी अमेरिकी नेताओं की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोपों से इनकार किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola