मस्क-ट्रंप के समर्थन के बावजूद Jensen Huang दोबारा नहीं बन पाएंगे Nvidia के CEO? बोर्ड के चेयरमैन ने कही ये बात

Updated:
विज्ञापन

जेन्सेन हुआंग. फोटो- X

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अफेयर से जुड़े विवाद के बाद पिछले सप्ताह Jensen Huang ने CEO पद से इस्तीफा दे दिया था. इनमें एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के खुलासे के साथ एक ऐसी महिला से कथित संबंध का मामला भी शामिल था, जिस पर चीनी खुफिया एजेंसी से जुड़े होने का संदेह जताया गया था.

विज्ञापन

Nvidia के बोर्ड ने पूर्व CEO Jensen Huang को दोबारा कंपनी की कमान सौंपने की फिलहाल कोई योजना नहीं बनाई है. हिंदुस्ताना टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के चेयरमैन Harvey Jones ने मंगलवार को यह बात कही. उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब Jensen Huang ने पहले ही संकेत दिया था कि अगर बोर्ड उनसे वापस आने को कहता है, तो वह CEO की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

दोबारा CEO बनने तैयार थे जेन्सेन

मंगलवार को Huang ने कहा था कि अगर कंपनी का निदेशक मंडल यह फैसला करता है कि उनकी वापसी शेयरधारकों, कर्मचारियों, कंपनी और अमेरिका के हित में होगी, तो वह दोबारा CEO की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कर्मचारियों, निवेशकों, कारोबारी साझेदारों और ग्राहकों की ओर से उन्हें लगातार समर्थन मिल रहा है और कई लोग उनसे वापस लौटने की अपील कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं: जेन्सेन हुआंग की बेटी मैडिसन अब क्यों चर्चा में आई, दिल्ली AI समिट से पहले अधिकारियों पर चिल्लाने का क्या है मामला

Musk और Trump भी Huang की वापसी के समर्थन में

Jensen Huang की वापसी की मांग को टेक्नोलॉजी जगत की कई प्रभावशाली हस्तियों का समर्थन मिला है. इनमें SpaceX और Tesla के प्रमुख Elon Musk भी शामिल हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भी Huang के दोबारा CEO बनने की संभावना का समर्थन किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, Trump और Nvidia के पूर्व प्रमुख के बीच नियमित संपर्क बना हुआ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola