SCO Summit: PM मोदी को तस्वीर से हटाकर पाक PMO ने की ओछी हरकत, बेइज्जती के बाद शहबाज ने किया डैमेज कंट्रोल

Updated:
विज्ञापन

SCO Summit में पाक पीएम शहबाज शरीफ अन्य देश के नेताओं के साथ, पाक पीएमओ ने जो फोटो क्रॉप किया, फोटो एक्स

SCO Summit: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. दरअसल, किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का सम्मेलन चल रहा था. सम्मेलन के आखिरी दिन पीएम मोदी सहित चीन के राष्ट्रपति, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोटो सेशन में हिस्सा लिया. यहां तक तो ठीक था, लेकिन उसके बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने ओछी हरकत कर दी.

विज्ञापन

SCO Summit: पाक पीएमओ ने SCO समिट की तस्वीर को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया. लेकिन फोटो क्रॉप की हुई थी, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तस्वीर से हटा दिया गया था. फोटो के साथ पाक पीएमओ ने लिखा, "प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ 1 सितंबर 2026 को किर्गिस्तान के बिश्केक में SCO काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ स्टेट समिट में राष्ट्राध्यक्षों के साथ एक ग्रुप फोटो में."

विज्ञापन


पाक पीएमओ की बेइज्जती पर शहबाज को संभालना पड़ा मोर्चा

पाक पीएमओ ने क्रॉप की हुई तस्वीर को एक्स पर जैसे ही शेयर किया, यूजर्स ने पाकिस्तान को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक्स पर कई मीम वायरल होने लगे. एक मीम में शहबाज शरीफ भीख के कटोरे के साथ नजर आ रहे हैं. एक अन्य मीम में शहबाज शरीफ को पीएम मोदी के ठीक आगे जमीन पर बैठा दिया गया.

जब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की बेइज्जती होने लगी, तो पाक पीएम शहबाज शरीफ को मोर्चा संभालना पड़ा. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से SCO समिट की पूरी तस्वीर शेयर की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नजर आ रहे हैं.


पीएम मोदी ने पहले ही पूरी तस्वीर कर दी थी पोस्ट

पाक पीएमओ ने सुबह 11:42 बजे क्रॉप की हुई तस्वीर पोस्ट की थी. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10:40 बजे ही अपने एक्स अकाउंट पर SCO समिट की पूरी तस्वीर पोस्ट कर दी थी.


ये भी पढ़ें: सिंधु के पानी पर PAK की बढ़ी बेचैनी, SCO में शहबाज ने कहा- ‘पानी क्षेत्र की Lifeblood’, भारत को दिया इशारा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola