ePaper

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने पंजाब के गवर्नर को बर्खास्त किया, नये मुख्यमंत्री का चुनाव टला

Updated at : 03 Apr 2022 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने पंजाब के गवर्नर को बर्खास्त किया, नये मुख्यमंत्री का चुनाव टला

स्पीकर के कार्यालय ने कहा कि सदन में हंगामे के कारण मुख्यमंत्री का चुनाव कराने के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गयी. चौधरी परवेज इलाही सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) गठबंधन के उम्मीदवार थे.

विज्ञापन

लाहौर: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को पंजाब प्रांत के गवर्नर चौधरी सरवर को बर्खास्त कर दिया, जबकि नए प्रांतीय मुख्यमंत्री का चुनाव टाल दिया गया. नेशनल असेंबली के नक्शेकदम पर चलते हुए पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर सरदार दोस्त मुहम्मद मजारी ने इमरान खान सरकार को गिराने की ‘अंतरराष्ट्रीय साजिश’ का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री का चुनाव कराने से इंकार कर दिया और सत्र को छह अप्रैल तक के लिए टाल दिया.

बाद में, स्पीकर के कार्यालय ने कहा कि सदन में हंगामे के कारण मुख्यमंत्री का चुनाव कराने के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गयी. चौधरी परवेज इलाही सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) गठबंधन के उम्मीदवार थे, जबकि संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार हमजा शहबाज थे, जो पीएमएल-एन के अध्यक्ष और नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ के बेटे हैं.

Also Read: चुनाव की तैयारी करें, भ्रष्ट ताकतें देश का भविष्य तय नहीं कर सकती, राष्ट्र के नाम इमरान का संबोधन

पंजाब विधानसभा सत्र नेशनल असेंबली सत्र के साथ ही हुआ. इससे पहले सुबह में, प्रधानमंत्री खान ने पंजाब के गवर्नर सरवर को बर्खास्त कर दिया और उनकी जगह उमर सरफराज को नियुक्त किया. सरवर ने संवाददाता सम्मेलन में ‘इमरान खान से जुड़ी कई गोपनीय सूचनाएं होने’ का दावा करते हुए कहा कि उन्हें इसे सार्वजनिक करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए.

Also Read: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली भंग, इमरान खान का मास्टर स्ट्रोक या अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी!

उन्होंने कहा कि खान ने अपनी पार्टी के विरोध के बावजूद एक ‘अयोग्य मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार’ को चुना था. सरवर ने कहा कि खान ने उन्हें संविधान का उल्लंघन करते हुए आधी रात को पंजाब विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए कहा था. सरवर ने आगे दावा किया कि उन्होंने दो दिन पहले अपना इस्तीफा दे दिया था.

Also Read: इमरान खान की अग्निपरीक्षा, पंजाब के मुख्यमंत्री चुनाव से पहले PTI नेताओं को पीएम की चेतावनी

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola