Operation Sindoor: 'हमले से डरा, भारत से गिड़गिड़ाया पाक'; दक्षिण कोरिया की धरती से बोले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 25 May 2025 5:19 PM
multi-party delegation
Operation Sindoor: पाकिस्तान की पोल खोलने और ऑपरेशन सिंदूर का मैसेज पूरी दुनिया को देने के लिए भारत सरकार ने 7 डेलिगेशन को विदेश दौरे पर भेजा है. 51 सांसदों, पूर्वी मंत्रियों और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की टीम 35 देशों का दौरा करेगी. डेलिगेशन का हिस्सा, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और उनकी टीम इस समय दक्षिण कोरिया के दौरे में है. वहां के नेताओं से मुलाकात के बाद सलमान खुर्शीद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की पोल खोल दी.
Operation Sindoor: डेलिगेशन का हिस्सा, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने दक्षिण कोरिया की धरती से कहा, “दुनिया हमें एक ऐसे देश के रूप में देखते हैं जो वैश्विक स्तर पर एक शीर्ष देश के रूप में उभर रहा है. हम जापान से आगे निकलकर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं, और हम छलांग लगाकर आगे बढ़ रहे हैं. यह ऐसी चीज है जिसे हमें संरक्षित करने की जरूरत है.” सलमान खुर्शीद जिस टीम का हिस्सा हैं, उसकी अगुआई जेडीयू सांसद संजय झा कर रहे हैं.
भारत के आगे गिड़गिड़ाया पाकिस्तान
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, “हमने पाकिस्तान के किसी भी क्षेत्र पर हमला नहीं किया, सिवाय आतंकवादी शिविरों के, और हमने उन पर सटीक हमला किया. अगर उन्होंने हम पर हमला नहीं किया होता, तो हम वहीं रुक जाते, लेकिन उन्होंने हम पर हमला किया, और जब उन्होंने हम पर हमला किया, तो हमने क्या किया? हमने उन प्लेटफार्मों को निष्क्रिय कर दिया, जिनका इस्तेमाल वे हम पर हमला करने के लिए कर रहे थे. हमने उनके हवाई ठिकानों को निष्क्रिय कर दिया. इससे उन्हें स्पष्ट संदेश गया कि आप भारत का सामना नहीं कर सकते, और इसलिए भारत के आगे पाकिस्तान गिड़गिड़ाया. हमें सावधान रहना होगा, यही वजह है कि सरकार ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि हम ऑपरेशन सिंदूर को समाप्त नहीं कर रहे हैं.”
#WATCH | Seoul, South Korea | Congress leader Salman Khurshid says, "We didn't attack any area of Pakistan except the terrorist camps, and we attacked them with precision. If they hadn't attacked us back, we would have stopped there, but they did attack us back, and when they… pic.twitter.com/laoOnQIh3i
— ANI (@ANI) May 25, 2025
हम विश्व गुरु बनना चाहते हैं : खुर्शीद
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, “हम विश्व गुरु बनना चाहते हैं, हम विश्व मित्र बनना चाहते हैं – यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. हमारे ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और इसलिए संयम भी है…हम इसे अपने निजी अनुभव से जानते हैं, और जम्मू-कश्मीर के लोग जो यहां हैं, वे इसे अपने निजी अनुभव से जानते हैं, लेकिन दुनिया शायद इसे नहीं जानती. जिन देशों ने आतंकवाद का दंश झेला है, उन्होंने अपना रवैया बदल लिया है. लेकिन जिन देशों को आतंकवादियों के हाथों नहीं झेलना पड़ा है, वे उग्रवादियों और आतंकवादियों, स्वतंत्रता सेनानियों और आतंकवादियों के बीच ये भेद करना जारी रखते हैं, और इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमारी कहानी जारी रहे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










